Kolkata Tourist Places: गजब है कोलकाता को इन जगहों का इतिहास, एक बार जरूर करें दीदार

Kolkata Famous Tourist Places: कोलकाता भारत की एक ऐतिहासिक नगरी है जहां कई सारे पर्यटक स्थल मौजूद है। आज यहां के कुछ पर्यटन स्थलों के बारे में जानते हैं।

Update: 2024-02-28 09:55 GMT

Place To Visit In Kolkata ( Photos - Social Media)

Kolkata Famous Tourist Places: कोलकाता पश्चिम बंगाल की एक बहुत ही प्रसिद्ध जगह है। जिसे सिटी आफ जॉय यानी कि उल्लास के शहर के नाम से पहचाना जाता है। ये शहर अपने अंदर इतिहास को समेटे हुए हैं और यहां कई सारी ऐतिहासिक इमारतें देखने को मिल जाएगी। यहां विक्टोरियन स्टाइल का आर्किटेक्चर देखने को मिलता है जो इतिहास की यादों को ताजा कर देता है। यहां का इतिहास और संस्कृति हमेशा ही लोगों को आकर्षित करती आई है। यही कारण है कि पर्यटन के लिहाज से यह शहर काफी महत्वपूर्ण है। अगर आप कहीं घूमने फिरने का प्लान बना रहे हैं और कोलकाता पास में है तो आपके यहां के कुछ स्थानों का दीदार जरूर करना चाहिए। जो लोग कोलकाता में रहते हैं उनके लिए यह सारी जगह बेस्ट वीकेंड डेस्टिनेशन बन सकती है। आप इन जगहों पर आराम से ड्राइव करके पहुंच सकते हैं और इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी। चलिए आज हम आपको कुछ शानदार ऐतिहासिक जगह की जानकारी देते हैं।

बैरकपुर

बैरकपुर भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के उत्तर 24 परगना जिले में स्थित एक ऐतिहासिक शहर है। यह कोलकाता महानगर क्षेत्र का भाग है और हुगली नदी के पूर्वी किनारे पर स्थित नगर है। हुगली प्रमुख नदी है जो बैरकपुर उपखंड के लगभग 50 किमी के पश्चिमी हिस्से में बहती है। इस नदी को भागीरथी या गंगा के नाम से भी जाना जाता है।

बैरकपुर

बिष्णुपुर

बिष्णुपुर भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के बांकुड़ा ज़िले में स्थित एक नगर है। ये अपने प्राचीन और मध्यकालीन टेराकोटाकृत मंदिरों और उनकी विशिष्ट वास्तुकला के लिए जाना जाता है। बिष्णुपर में, पश्चिम बंगाल के किसी भी क्षेत्र या शहर से अधिक मंदिर हैं, जो ऐतिहासिक और सांस्कृतिक लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

बिष्णुपुर

श्रीरामपुर

श्रीरामपुर भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के हुगली ज़िले में स्थित एक शहर है। यह कोलकाता महानगर क्षेत्र का भाग है। हुगली नदी के पश्चिमी तट पर स्थित यह उपनिवेशकाल के पूर्व से बसा हुआ नगर है। सन् 1755 से 1845 काल में यह "फ्रेडरिक्सनगर" के नाम से डेनिश भारत का भाग था।

श्रीरामपुर

बेलूर मठ

बेलूर मठ भारत के पश्चिम बंगाल में हुगली नदी के पश्चिमी तट पर बेलूड़ में स्थित है। यह रामकृष्ण मिशन और रामकृष्ण मठ का मुख्यालय है। इस मठ के भवनों की वास्तु में हिन्दू, इसाई तथा इस्लामी तत्वों का सम्मिश्रण है जो धर्मो की एकता का प्रतीक है। इसकी स्थापना 1887 में स्वामी विवेकानन्द ने की थी।

बेलूर मठ

सुंदरबन

सुंदरबन कोलकाता से थोड़ा दूर है लेकिन घूमने के लिए बहुत ही अच्छी जगह है। यह यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट है और दुनिया के सबसे बड़े मैंग्रोव वनों में से एक है। यह रॉयल बंगाल टाइगर के लिए बहुत प्रसिद्ध है। कोलकाता से यहां की दूरी 100 किलोमीटर है और आप 2 घंटे की यात्रा कर यहां पहुंच सकते हैं।

सुंदरबन


Tags:    

Similar News