Lucknow Famous Pasta: क्रीमी, सॉसी पास्ता तो बहुत खाया होगा, लेकिन कभी क्रंची पास्ता खाया है?

Lucknow Famous Pasta: क्रीमा और सॉसी पास्ता तो आपने जरूर खाया होगा, लेकिन कभी क्रिस्पी पास्ता नहीं खाया होगा, आज हम आपको लखनऊ के इस यूनिक स्वाद के बारे में बताने वाले है....

Written By :  Yachana Jaiswal
Update: 2024-03-21 11:56 GMT

Lucknow Famous Pasta: फॉस्ट फूड खाने के शौकिन लोगों के लिए कई सारे वैरायटी उपलब्ध है। जिनमें चाइनीज और इटालियन फूड काफी फेमस है। और तो और इन सभी डिशों में भारतीय मसालों का तड़का इन्हें बहुत ही स्वादिष्ट बनाता है। जो अब भारत के हर घर में हर रोज ने मसालों के साथ खाया जाता है। कभी वाइट सॉस, रेड सॉस पास्ता और सबकी फेवरेट मसाला मैगी वाली पास्ता भी शामिल है। लेकिन सॉसी और क्रीमा पास्ता के बाद आपने कभी क्रंची पास्ता खाया है? नहीं खाया होगा पक्का, आपको पता भी नहीं होगा कि ये कैसे बनता है.. ये खास और नया टेस्ट आपको लखनऊ में मिल सकता है।

क्रंची पास्ता मसाले के साथ है बहुत ही स्वादिष्ट

लखनऊ में आपके लिए एक नई जगह लेकर आए हैं, जहां आपको क्रंची पास्ता का स्वाद मिलेगा। यह पास्ता क्रीमा और सॉसी से बहुत ही अलग है। जिसमें मसालों का स्वाद आपको क्रंची पास्ता के साथ मिलेगा। जो खाने में क्रिस्पी और जायकेदार रहेगा। जिसमें वेजीज और मोमोज की चटनी इसकास्वाद दुगुना कर देती है।

लोकेशन: रुद्र फास्ट फूड, मंत्री आवास के सामने, विभूति खंड, लखनऊ।

समय : क्रंची पास्ता खाने के लिए आपको शाम तक का इंतजार करना पड़ेगा। इनकी दुकान शाम 5 बजे से रात 10:30 बजे तक ही लगती है।


कुरकुरा पास्ता का अनोखा स्वाद

कुरकुरा पास्ता कुछ अनोखा स्वाद हैं, जिसे सबलोग बड़े स्वाद के साथ आज़माते है। यह चीनी और भारतीय स्वादों का एक अनूठा मिश्रण है। पकवान में आम तौर पर कुरकुरा तला हुआ पास्ता, मिश्रित सब्जियां, सॉस और मसाले होते हैं। यह कुरकुरापन, और तीखापन का एकदम सही संयोजन होता है। यदि आप विभिन्न प्रकार के स्ट्रीट फूड की खोज करना पसंद करते हैं तो इसे निश्चित रूप से अवश्य आज़माना चाहिए।


यहां आपको कुरकुरा पास्ता केवल ₹60/- रूपए में मिलेगा।

यदि आप अपने पास्ता से ऊब चुके हैं, तो अब कुछ नया आज़माएँ। कुरकुरा पास्ता खाने जाइए। अपने दोस्तों और परिवार वाले के साथ यहां जरूर जाएं और अपने पसंदीदा पास्ता का आनंद लें।

Tags:    

Similar News