Lucknow Famous Puri Sabzi: लखनऊ मुंशी पुलिया की इस दुकान पर मिलती है लाजवाब पूरी सब्जी

Lucknow Famous Puri Sabzi: लखनऊ अपने पर्यटक स्थलों के साथ स्वादिष्ट खाने के लिए भी पहचानी जाती है। चलिए आज आपके यहां की फेमस पूरी सब्जी दुकान से रूबरू करवाते हैं।

Update: 2024-04-11 04:46 GMT

Lucknow Famous Puri Sabzi (Photos - Social Media) 

Lucknow Famous Puri Sabzi :  लखनऊ एक ऐसा शहर है, जिसे अपने नवाबी अंदाज की वजह से देश नहीं बल्कि दुनिया भर में पहचाना जाता है। ऐसे में आप वहां की नजाकत संस्कृति और खानपान के बारे में  जानते होंगे। यह शहर अपने अंदर गहरा इतिहास समेटे हुए। जब आप यहां जाएंगे तो आपको घूमने करने के लिए एक से बढ़कर एक स्थान मिल जाएंगे। यहां कई सारी ऐतिहासिक इमारतें मौजूद है जो इतिहास के पन्नों की कहानी अपने अंदर समेटे हुए हैं।घूमने फिरने के हिसाब से लखनऊ एक बहुत ही प्यारी जगह है। घूमने के अलावा खान-पान की दृष्टि से भी लखनऊ एक प्रसिद्ध जगह है। यहां के खाने में आपको आज भी नवाबी अंदाज देखने को मिल जाएगा। अगर आप खाने पीने के शौकीन है तो आज हम आपको लखनऊ की एक ऐसी जगह के बारे में बताते हैं जो अपनी पूरी सब्जी के लिए फेमस है। इसका स्वाद भूलाए नहीं भूला जाता है। यहां की फेमस पूरी सब्जी दुकान से रूबरू करवाते हैं।

जरूर खाए यहां को पूरी सब्जी

जब आप लखनऊ की मुंशी पुलिया पहुंचेंगे तो यहां पर आपको दूर से ही स्वादिष्ट पूरी और सब्जी की खुशबू आ जाएगी। इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि यहां खाने वालों की जमकर भीड़ लगी हुई दिखाई देती है। हमसे दुकान के बारे में बात कर रहे हैं वह लगभग यहां 25 से 30 सालों से चल रही है और लोग इसके स्वाद के दीवाने हैं।


क्या क्या मिलेगा

जब आप मुंशी पुलिया की इस दुकान पर पहुंचेंगे तो यहां पर आपको पूरी सब्जी के साथ कचौड़ी, दही बड़े, छोला राइस समेत कई सारे व्यंजन खाने को मिल जाएंगे। सबसे खास बात यह है कि यहां पर मिलने वाले व्यंजनों की कीमत ₹30 से शुरू हो जाती है और यह बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं। 

Lucknow Famous Puri Sabzi 


कहां है दुकान

ये दुकान 29 30 मुंशी पुलिया सेक्टर 15 इंदिरा नगर लखनऊ में मौजूद है। 

Tags:    

Similar News