Lucknow Famous Aloo Tikki Shops: ये हैं लखनऊ के तीन सबसे फेमस आलू-टिक्की की दुकान, जरूर चखें जायका

Lucknow Famous Aloo Tikki Shops: चाहे आप हजरतगंज की गलियों में घूम रहे हों या जीवंत बाजारों की खोज कर रहे हों, स्थानीय भोजनालयों और स्वादिष्ट आलू टिक्की परोसने वाले विक्रेताओं की कमी नहीं है।

Written By :  Preeti Mishra
Update: 2023-10-31 01:30 GMT

Lucknow Famous Aloo Tikki Shops (Image: Social Media)

Lucknow Famous Aloo Tikki Shops: अपनी समृद्ध पाक विरासत के लिए मशहूर लखनऊ में ऐसे कई स्थान हैं जहां आप स्वादिष्ट आलू टिक्की का स्वाद ले सकते हैं। आलू टिक्की एक लोकप्रिय भारतीय स्ट्रीट फूड है, और लखनऊ जैसे शहर में, जो अपने कबाब, बिरयानी और चाट के लिए प्रसिद्ध है, भी आपकी कई ऐसे शानदार फ़ूड स्टॉल मिल जायेंगे जो बेहतरीन आलू-टिक्की परोसते हैं।

लखनऊ की हलचल भरी सड़कें और बाज़ार अक्सर आलू टिक्की बेचने वाले स्ट्रीट वेंडरों और चाट के ठेलों से भरे रहते हैं। शहर की खाद्य संस्कृति अपनी विविधता और उत्तम स्वादों के लिए जानी जाती है, जो इसे भोजन के शौकीनों के लिए स्वर्ग बनाती है। चाहे आप हजरतगंज की गलियों में घूम रहे हों या जीवंत बाजारों की खोज कर रहे हों, स्थानीय भोजनालयों और स्वादिष्ट आलू टिक्की परोसने वाले विक्रेताओं की कमी नहीं है। आज हम इस आर्टिकल में आपको लखनऊ के तीन ऐसे आलू-टिक्की बेचने वालों से रूबरू करवाएंगे जिनका स्वाद पुरे भारत में फेमस है।


शुक्ला चाट हाउस हजरतगंज

लखनऊ के दिल हजरतगंज में स्थित शुक्ला चाट हाउस किसी परिचय का मोहताज नहीं है। यहाँ के शुद्ध घी के आलू-टिक्की के स्वाद का कोई जवाब ही नहीं है। आपको बता दें कि शुक्ला चाट हाउस की लखनऊ में दूसरी कोई और दुकान नहीं है। यह फ़ूड स्टॉल अपनी चाट, विशेष रूप से आलू टिक्की, मटर की चाट, पानी के बताशे/पानीपुरी/गोलगप्पे, दही बड़ा, दही बताशे और पापड़ी चाट के लिए प्रसिद्ध है। इस फ़ूड जॉइंट की स्थापना 1968 में की गयी थाई। यह स्ट्रीट फूड शॉप है 11 शाहनजफ रोड, चर्च बिल्डिंग, हजरतगंज, लखनऊ में स्थित है। यहाँ के चाट ज़ोमैटो और स्विगी के माध्यम से ऑनलाइन डिलीवरी उपलब्ध है। यहाँ हर तरह की चाट आपको 60 रुपये में मिलती है। यह दुकान शाम को ही खुलती है और राटा 10 बजे तक सबकुछ खत्म हो जाता है।


किंग ऑफ़ चाट हजरतगंज

यह फ़ूड जॉइंट भी लखनऊ के हजरतगंज में ही स्थित है। यह दुकान आज़ादी से पहले 1941 से लखनऊवासियों को चाट खिला रहा है। इस दुकान का उद्धघाटन उत्तर प्रदेश की पहली महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू ने किया था। उन्हें यहाँ की छठा बहुत पसंद थी। दुकान की शुरुआत लखनऊ चिड़ियाघर के प्रमुख गेट से हुई थी। अब यह दुकान हजरतगंज में सरोजिनी नायडू पार्क के सामने स्थित है। यहाँ के चाट का जायका पूर्व प्रधनमंत्री और कभी लखनऊ के सांसद रहे अटल बिहारी वाजपेयी ने भी लिया है। आपको बता दें कि यहाँ की चाट में तेल की मात्रा कम होती है। आलू-टिक्की के अलावा यहाँ के दही बड़े भी बहुत पसंद किये जाते हैं। यह दुकान रोज शाम 5 बजे खुलती है और रात 8.30 बजे बंद हो जाती है। यहाँ एक प्लेट आलू-टिक्की 70 रुपये में तो वहीँ एक प्लेट दही बड़ा 80 रुपये का मिलता है।


जैन चाट भंडार हज़रतगंज

यह एक और प्रसिद्ध चाट की दुकान है जो लखनऊ के दिल हज़रतगंज में ही स्थित है। बीते 40 सालों से यह दुकान लखनऊवासियों का मुंह चटपटा करवा रही है। जैन चाट बंधार लाल बाग में एक छोटी सी चाट की दुकान है, जो नॉवेल्टी सिनेमा के सामने है और लखनऊ में एक और प्रसिद्ध भोजनालय शर्मा जी चाय वाले के करीब है। जैन चाट सेंटर एक शुद्ध शाकाहारी फास्ट फूड की दुकान है। उनके पास पापड़ी चाट, मटर चाट, आलू टिक्की, दही बड़ा और गोल गप्पे जैसे कुछ ही आइटम हैं और सभी बहुत स्वादिष्ट और उचित मूल्य के हैं। यह दुकान रात 10 बजे तक खुली रहती है। चाट के अलावा यहाँ का पानी-पूरी बहुत ही स्वादिष्ट होता है। यहाँ भी दही बड़ा मिलता है। यहाँ एक प्लेट आलू-टिक्की की कीमत 60 रुपये तो वहीँ एक प्लेट मटर चाट की कीमत भी 60 रुपये ही होती है। दही बड़ा भी 60 रुपये का ही मिलता है।

Tags:    

Similar News