Famous Kabab Paratha: दिल्ली में यहां खाए लखनऊ स्टाइल कबाब पराठा, जायके और स्वाद में मुगलई

Delhi Famous Kabab Paratha: दिल्ली में लखनऊ के मुगलई स्वाद वाला कबाब पराठा खाना है तो ये आर्टिकल पूरा पढ़े आपको बहुत ही मजेदार जगह के बारे में बताने जा रहे है।

Written By :  Yachana Jaiswal
Update: 2024-06-03 07:19 GMT

Delhi Famous Kabab Paratha(Pic Credit-Social Media)

Lucknow Style Famous Kabab Paratha: लखनऊ वासियों को खाने के मामले में कोई भी टक्कर नहीं दे सकता है। इसलिए लखनऊ वासियों को अपने लखनऊ का जायका व स्वाद कही भी रहो हमेशा याद आता है। वैसे तो दिल्ली में खाने के ऑप्शन की भरमार है। लेकिन फिर भी लखनऊ का स्वाद हमें कुछ ही दुकानों पर मिलता है। जैसे लखनऊ के स्वाद वाला बिरयानी, कबाब पराठा, मटन, चिकन जैसे कई आइटम मिलते हैं।

यहां खाइए दिल्ली में लखनवी कबाब पराठा

यहां पर हम आपको लखनऊ के स्वाद वाली खास स्पेशल बिरयानी और कबाब पराठा के बारे में बताने जा रहे हैं। यदि आप भी दिल्ली में रहकर लखनऊ के जायके वाला कबाब पराठा खाना चाहते है तो हमारे पास आपके लिए बहुत ही खास जगह का पता है। जहां आप स्वादिष्ट मसालेदार कबाब पराठा का लुत्फ उठा सकते है। जो बहुत ही आदर सत्कार के साथ अपने ग्राहकों को खाना परोसते है। अब आप सोच रहे होंगे यह जगह है कहा तो चलिए आपको बताते है। आप नई दिल्ली के ओखला में यह जायका पा सकते हैं। पूरा पता नीचे बताया गया है।



 ना: लुलु कबाब (Lulu Kabab)

लोकेशन: सी 7 अबुल फजल एंक्लेव, जामिया नगर ओखला, न्यू दिल्ली

आर्नर्स नम्बर: 9205661958

कीमत: मात्र 25/- रूपये

इनके अलबेले नाम के साथ इनका कबाब भी अलबेला है। लुलु कबाब पर आपको बहुत ही बढ़िया क्वालिटी का कबाब पराठा खाने को मिलता है। वो भी सिर्फ और सिर्फ 25/- रूपये में। आप मात्र 25 रूपये खर्च करके ये स्वादिष्ट कबाब पराठा खा सकते है।

कबाब पराठे के अलावा और क्या है मेन्यू में

कबाब पराठा लुलु कबाब की खास पेशकश है। लेकिन यहां पर आपको कीमा, मटन, चिकन और स्पेशल हैदराबादी बिरयानी भी खाने को मिलता है। जो की उचित कीमत पर अच्छी मात्रा परोसते है। आप भी अगर नॉनवेज के शौकीन है खासकर लखनऊ के जायके के तो आपको एक बार यहां जरूर खाने जाना चाहिए। आपको यहां पर जो स्वाद मिलेगा वो बहुत ही अलग है।



Tags:    

Similar News