MP Tourism: MP का मिनी गोवा है हनुवंतिया प्राकृतिक खूबसूरती के साथ, एडवेंचरस वॉटर स्पोर्ट्स का लें आनंद

MP Tourism : मध्य प्रदेश एक ऐसी जगह जहां पर पर्यटन के लिहाज से एक से बढ़कर एक स्थान मौजूद है। आज हम आपके यहां के बहुत ही खूबसूरत स्थान के बारे में बताते हैं, जिसे एमपी का मिनी गोवा कहा जाता है।

Update: 2023-11-25 08:30 GMT

hanumantiya Mini goa of mp

MP Tourism :  मध्य प्रदेश एक ऐसी जगह जहां पर पर्यटन के लिहाज से एक से बढ़कर एक स्थान मौजूद है। आज हम आपके यहां के बहुत ही खूबसूरत स्थान के बारे में बताते हैं, जिसे एमपी का मिनी गोवा कहा जाता है। मध्य प्रदेश तो वैसे भी हिंदुस्तान के दिल के नाम से पहचाना जाता है जो अद्भुत प्राकृतिक खूबसूरती से भरा हुआ है। यहां घूमने फिरने के लिए एक से बढ़कर एक जगह मौजूद है जो किसी का भी दिल जीत सकती है। बात चाहे प्राचीन विरासत की करी जाए या फिर धार्मिक और सांस्कृतिक चीजों की मध्य प्रदेश में कई ऐसी जगह है जो इसे बाकी जगह से अलग बनाती है। प्रदेश के अलग-अलग इलाके बहुत खूबसूरत है और यहां के हनुवंतिया आईलैंड को मिनी गोवा के नाम से पहचाना जाता है। यह एक खूबसूरत सा टापू है जो मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में स्थित है।

MP का मिनी गोवा

मध्य प्रदेश का यह मिनी गोवा पर्यटन की दृष्टि से बहुत ही खास माना जाता है। यह जगह इंदिरा सागर बांध के निर्माण के दौरान बनी मैन मेड झील है जो अद्भुत प्राकृतिक खूबसूरती समेटे हुए हैं। यह जगह सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए ही नहीं बल्कि अन्य चीजों के लिए भी बहुत प्रसिद्ध है। यहां पर बोटिंग और फ्लोटिंग जैसे कई एडवेंचर्स का लुत्फ भी उठाया जा सकता है।

हनुवंतिया जल महोत्सव

इस टापू पर हर साल जल महोत्सव का आयोजन किया जाता है जिसमें बड़ी संख्या में लोग हिस्सा लेने के लिए पहुंचते हैं। इस महोत्सव की शुरुआत यहां फरवरी 2016 में की गई थी और उसके बाद से अब हर साल से आयोजित किया जाता है। जहां न सिर्फ देसी बल्कि विदेशी पर्यटकों का जमावड़ा भी लगता है। ये महोत्सव 10 दिनों तक चलता है जिसमें पर्यटक जमकर आनंद लेते हैं।

वाटर स्पोर्ट्स का आनंद

अगर आप गोवा जाना मिस कर रहे हैं, तो आप हनुमंतिया टापू पर भी शानदार वॉटर स्पोर्ट्स का आनंद लेकर गोवा वाली फीलिंग ले सकते हैं। स्कूबा डाइविंग, स्नोर्कलिंग, वॉटर पैरासेलिंग, मोटर बोट और जेट स्की, वाटर सर्फिंग, हाउसबोट जैसे शानदार वॉटर स्पोर्ट्स का यहां आनंद लिया जा सकता है।

बर्ड वाचिंग

प्राकृतिक खूबसूरती और एडवेंचर से भरी हुई है जगह बर्ड वॉचर्स के लिए भी बेस्ट है। अगर आपको अलग-अलग तरह के पक्षियों को देखना और उनकी आवाज सुनना पसंद है तो आपके यहां जरूर जाना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि यह बर्ड लवर के लिए किसी जन्नत की तरह है। यहां पर आप हजारों प्रकार की प्रजाति के पक्षियों को एक साथ देख सकते हैं। यहां कई प्रवासी पक्षी भी आते हैं। इसके अलावा आप यहां आसपास मौजूद नागचून बांध, घंटाघर, गौरी कुंज, तुलजा भवानी माता और इंदिरा सागर बांध जैसी जगहों पर घूमने भी जा सकते हैं। 

Tags:    

Similar News