Mathura Ka Famous Food: मथुरा में लें मुंबई के बटाटा बड़ा का स्वाद, खाने के बाद कभी नहीं भूलेंगे स्वाद
Mathura Ka Famous Batata Vada Wala: बटाटा बड़ा मुंबई का एक प्रसिद्ध व्यंजन है। जिसका स्वाद मथुरा में भी लिया जा सकता है। चलिए आज हम आपको इस बारे में बताते हैं।;
Mumbais Batata Vada in Mathura (Photos - Social Media)
Mumbais Batata Vada in Mathura : मथुरा उत्तर प्रदेश का एक खूबसूरत शहर है जो धार्मिक नगरी के रूप में प्रसिद्ध है। भगवान कृष्ण की नगरी में हर दिन हजारों की संख्या में भक्ति पहुंचते हैं और अध्यात्म का आनंद लेते हैं। बटाटा वड़ा भारत के महाराष्ट्र राज्य का एक लोकप्रिय शाकाहारी फास्ट फूड व्यंजन है। पकवान में मसले हुए आलू की पैटी होती है जिसे चने के आटे के साथ लेपित किया जाता है, जिसे बाद में डीप फ्राई किया जाता है और चटनी के साथ गर्मागर्म परोसा जाता है। लेकिन अब आप मुंबई के बटाटा वड़ा का स्वाद मथुरा के राधा कुंड में ले सकेंगे। दरअसल मुंबई का बटाटा बड़ा राधा कुंड आने वाले लोगों के बीच फेमस है। यहां पर 25 सालों से बटाटा बड़ा मिल रहा है। पहले इस बटाटा बड़ा की कीमत ₹3 थी लेकिन आप बदलते हुए समय के साथ इसकी कीमत भी बढ़ गई है। राधा कुंड की इस दुकान पर आकर लोग सबसे पहले पेट पूजा करते हैं उसके बाद ही कोई दूसरा काम करते हैं। मुंबई का स्वाद राधा कुंड की गलियों में मिल रहा है यह सुनकर बड़ी संख्या में लोग यहां पर पहुंचते हैं।
25 साल पुरानी है दुकान (The Shop Is 25 Years Old)
दुकानदार के मुताबिक उन्होंने 5 साल मुंबई में रहकर यह काम सीखा था और 25 साल पहले मथुरा में आकर इसे शुरू किया था। शुरुआत में कोई से ₹3 में बेचा करते थे लेकिन अब महंगाई के बाद यह ₹30 प्लेट मिलने लगा है। बड़ी संख्या में लोग यहां बटाटा बड़ा खाने आते हैं और एक खाने के बाद दूसरा जरूर मांगते हैं।
Mumbais Batata Vada in Mathura
नहीं जाना होगा मुंबई (Will Not Have to Go To Mumbai)
अब जो लोग बटाटा बड़ा का स्वाद लेना चाहते हैं उन्हें मुंबई नहीं जाना होगा बोल क्यों नहीं मथुरा में ही यह मिल जाएगा। लोग जब भी यहां आते हैं तो खाने के साथ अपने साथ पैक करवा कर भी ले जाते हैं। इसके साथ यहां हरी मिर्च मिलती है, जो इसके स्वाद को बढ़ाने का काम करती है।