New Year Celebration 2023: नए साल पर बिना वीजा के घूमें विदेश, जल्दी घूमने का बनाएं प्लान

Visa Free Countries New Year Celebration 2023: नए साल पर बिना वीजा के घूमने के लिए आप थाईलैंड जाने का प्लान बना सकते हैं। थाईलैंड दिल्ली से करीबन 4 हजार किलोमीटर की दूरी पर मौजूद थाईलैंड बहुत ही खूबसूरत जगह है।

Report :  Vidushi Mishra
Update: 2022-12-05 00:36 GMT
बिना वीजा के इन जगहों पर जाने का बनाएं प्लान (फोटो- सोशल मीडिया)

Visa Free Countries New Year Celebration 2023: नए साल की शुरूआत खुशियां मनाते हुए घूमते-फिरते करनी चाहिए। कई लोग जो घूमने के शौकीन होते हैं वे नए साल पर घूमने के लिए एक अच्छी जबरदस्त ट्रिप प्लान करते हैं। वैसे इन दिनों विदेश घूमने का क्रेज काफी ज्यादा है। भारतीय गर्मियों और सर्दियों की छुट्टियां या फिर किसी विशेष मौके पर घूमने के लिए विदेश जाने का सोचते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस बार न्यू ईयर यानी नए साल पर विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। क्योंकि कई बार विदेश घूमने का प्लान लोगों के पास वीजा न होने की वीजा की वजह टाल जाता है लेकिन हम आपके विदेश के कुछ ऐसे देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आपको वीजा लेने की जरूरत नहीं होगा। आप बिना वीजा के ही चाहे क्रिसमस हो या फिर न्यू ईयर मनाने के लिए जा सकते हैं।

बिना वीजा के घूमे विदेश में

थाईलैंड 
(Thailand)

नए साल पर बिना वीजा के घूमने के लिए आप थाईलैंड जाने का प्लान बना सकते हैं। थाईलैंड दिल्ली से करीबन 4 हजार किलोमीटर की दूरी पर मौजूद थाईलैंड बहुत ही खूबसूरत जगह है। यहां पर सालभर भारतीय घूमने के लिए आते हैं। तो अगर आप क्रिसमस या नए साल पर विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो थाईलैंड आपके लिए अच्छी जगह साबित हो सकती है। 

मालदीव
(Maldives)

घूमने के लिए मालदीव एक बहुत ही सुंदर सा देश है। सपनों जैसे लगने वाले यहां के दृश्य आपको वाकई में बेहद पसंद आएंगे। इसलिए मालदीव में घूमना लगभग भारतीयों का ख्याब होता है। बता दें, मालदीव केरल से करीब 719 किलोमीटर दूरी पर है। यहां पर भारतीय बिना वीजा के घूमने के लिए जा सकते हैं।


मालदीव में आप माले सिटी, बनाना रीफ और चीन मालदीव फ्रेंडशिप ब्रिज जैसी बहुत सी खूबसूरत जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। हर साल हजारों भारतीय नए साल और क्रिसमस के अवसर पर मालदीव में घूमने के लिए आते हैं।

मकाउ
(Macao)

टीवी में लोग अक्सर जब मकाउ की मनोरम दृश्य और देश की खूबसूरती को देखते हैं तो दिल में मकाउ घूमने के सपने बुनने लगते हैं। लेकिन लोग यहीं सोचकर वहीं रूक जाते हैं कि मकाउ घूमने के लिए वीजा की जरूरत होगी। पर ऐसा नहीं है। आप बिना वीजा के मकाउ घूम सकते हैं। यहां आप नया साल और क्रिसमस मना सकते हैं। और तो और यहां पर इन खास अवसरों पर बड़े प्रोग्राम होस्ट किए जाते हैं। इसके अलावा आप मकाउ में सेंट पॉल, द वेटियन मकाउ (The Venetian Macao) और मकाऊ टावर कन्वेंशन एंड एंटरटेनमेंट सेंटर जैसे कई सारी खूबसूरत जगहों पर घूमने जा सकते हैं।

इंडोनेशिया
(Indonesia)

नए साल की खुशियां मनाने के लिए आप इंडोनेशिया जाने का प्लान बना सकते हैं। इसके लिए आपको वीजा की भी जरूरत नहीं होगी।


जीं हां यहां पर जितना चाहे घूम सकते हैं और न्यू ईयर और क्रिसमस का सेलिब्रेशन कर सकते हैं। ऐसा बताया जाता है कि इन दोनों खास अवसरों पर मॉरिशस में नाइटआउट का बहुत ही क्रेजीफुल होता है। 

बता दें, इंडोनेशिया इतनी खूबसूरत जगह है कि यहां पर केवल भारतीय ही नहीं बल्कि यूरोप और अन्य देशों से भी बहुत लोग घूमने के लिए आते हैं। यहां पर बाली, जकार्ता और मेडागास्कर भी घूमने के लिए जा सकते हैं। 





Tags:    

Similar News