Night out City In India: नाइटलाइफ के लिए फेमस है देश के यह शहर, जहां आधी रात में भी बेफिक्र मस्ती करते हैं लोग

Night out City In India: यह शहर दिन रात जागते हैं, जहां पर लोग रातभर बेफिक्र होकर मस्ती करते हैं। यहां की खूबसूरती रात के समय और भी बढ़ जाती है।

Update:2023-05-13 17:48 IST
Night out City In India (Image- Social media)

Night out City In India: शाम ढलने के बाद जब सब सो जाते हैं, तब भी देश के कुछ शहर जगे रहते हैं। जहां लोग दिनभर काम करने के बाद शाम में मजे करते हैं, यह शहर दिन रात जागते हैं, जहां पर लोग रातभर बेफिक्र होकर मस्ती करते हैं। यहां की खूबसूरती रात के समय और भी बढ़ जाती है, जहां लोग अपनी नाइटलाइफ का लुत्फ भी मजेदार अंदाज में उठाते हैं। हम आपको देश की ऐसे ही कुछ शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां रात में खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है।

बेस्ट नाइटलाइफ के लिए जाने जाते हैं ये शहर

चेन्नई (Chennai)

सूरज ढलने के बाद शुरू होने वाली नाइटलाइफ बेहद ही शानदार और खूबसूरत होती है। चेन्नई भी उन्हीं शहरों में गिना जाता है जहां शाम छलते ही लोगों की मस्ती शुरू हो जाती है। इस शहर में नाइटक्लब के दरवाजे खुल जाते हैं और रातभर मौज-मस्ती चलती है।

मुंबई (Mumbai)

रातभर जागने वाले मुंबई शहर के चर्चे तो आपने कई जगह पर सुने होंगे। यहां की खूबसूरती और मजेदार अंदाज किसी से छुपा नहीं है। इस शहर में आधी रात में भी लोग बेफिक्र होकर घूमते हैं, और नाइट लाइफ का आनंद उठाते हैं। यहां कई जगहें तो ऐसी हैं जो 24 घंटे और 7 दिन गुलजार रहती हैं। रात के 12 बजे भी इन जगहों पर सुबह जैसी रौनक देखने को मिलती है।

दिल्ली (Delhi)

नाइटलाइफ की बात हो औ दिल्ली शहर का नाम न आए ऐसा तो हो ही नहीं सकता। यह एक ऐसा शहर है जहां सड़कें दिन रात जागती हैं, यहां रात 12 बजे भी आपको काफी रौनक और मस्ती का माहौल देखने के लिए मिल जाता है। इस शहर में आप रातभर बेफिक्र होकर घूम सकते हैं।

गोवा (Goa)

गोवा देश के उन शहरों में गिना जाता है, जिनका नाम सुनते ही लोगों के मन में मस्ती का और मजे के हिलौरे उठने लगते हैं। यह शहर मस्तीबाजी के लिए ही जाना जाता है। यहां पर नाइटलाइफ बेहद ही कमाल की होती है। जहां आप शांति से रह सकते हैं। यहां आप अपने परिवार या पार्टनर के साथ भी जा सकते हैं।

Tags:    

Similar News