Nuclear Bunker in India: भारत में यहाँ बन रहे न्यूक्लियर बंकर,जानिए क्या तय की गयी है इसकी कीमत

Nuclear Bunker in India: भारत में न्यूक्लियर बंकर बनाये गए हैं आइये जानते हैं ये कहाँ बनाये जा रहे हैं और क्या इनकी कीमत तय की गयी है।

Update:2024-10-12 09:04 IST

Nuclear Bunker in India (Image Credit-Social Media)

Nuclear Bunker in India: जहाँ हर तरफ जंग का माहौल है वहीँ भारत भी इससे अछूता नहीं है। कई देश आपस में लड़ रहे हैं वहीँ भारत में भी एक ऐसी जगह है जहाँ न्यूक्लियर बंकर बनाये जाने लगे हैं। आपने इज़राइल, ईरान, इराक के बंकर देखे होंगें जहाँ ज़मीन के नीचे ब्लास्ट से बचने के लिए शेल्टर बनाये जाते हैं। उसी तर्ज़ पर अब भारत भी इसे बना रहा है। आइये जानते हैं देश में कहाँ-कहाँ इसे बनाया जा रहा है।

भारत में कहाँ बन रहे न्यूक्लियर बंकर

भारत की राजधानी दिल्ली में बहुमंजिला इमारतों के नीचे ये न्यूक्लियर बंकर बनाये जा रहे हैं। जिनकी कीमत इसमे मिलने वाली सुविधाओं पर निर्भर करती है। ऐसे में अगर कोई अंडरग्राउंड कंटेनर खरीदें या लग्जरी शेल्टर कस्टमाइज कराएं इसकी कीमत सुविधाओं के साथ बढ़ती जाएगी। साथ ही ये इस बात पर भी निर्भर करेगा कि इसमें कितने लोग होंगें, कितने दिन रुकना होगा, सिर्फ ब्लास्ट से बचना है या केमिकल वेपन से भी हर सुविधा के साथ इसकी कीमत बढ़ती जाएगी। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

दिल्ली में बहुमंजिला इमारतों के नीचे बन रहे ‘पाताल लोक’ के नाम से जाने जाने वाले इन बंकरों की अलग अलग खासियत जानकर आप हैरान रह जायेंगे। वहीँ अंडरग्राउंड CBRN को दिल्ली-एनसीआर में कई अलग-अलग कंपनियां बेच रहीं हैं। इन बंकरों में केमिकल, बायोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल और न्यूक्लियर बंकर शामिल हैं। वहीँ इस समय दिल्ली-एनसीआर में कई रियल एस्टेट के ऐसे प्रोजेक्ट हैं जहाँ इन इमारतों के नीचे बंकर बन रहे हैं। वहीँ इसकी कीमत आपको काफी ज़्यादा हैरान कर देगी।

अगर दुनिया में परमाणु जंग भी हो जाये तब भी आप इन बंकरो में बिलकुल सेफ रहेंगें। वहीँ इसकी कीमत सवा से लेकर दसियों करोड़ तक तय की गयी है। यहाँ बन रहे इन बंकरों में सेफ्टी की गारंटी भी दी जा रही है। फिलहाल ये कब तक बनकर तैयार होगें इसके लिए कोई निर्धारित समय सीमा नहीं बताई गयी है। 

Tags:    

Similar News