Istanbul Travel Guide: बजट में करें खूबसूरत जगह इस्तांबुल की यात्रा, यहां देखिए हसीन नजारे

Istanbul Travel Guide: इस्तांबुल तुर्की का एक ऐसा शहर है, जिसके हसीन नजारे लोगों का दिल जीत लेते हैं। अगर आप यहां घूमना चाहते हैं तो हम आपको बताते हैं कि बजट में यात्रा कैसे की जा सकती है।

Update: 2024-08-11 06:11 GMT

Istanbul Travel Guide (Photos - Social Media)

Istanbul Travel Guide : हम सभी ने कहीं ऐसी फिल्में देखी है जहां पर एक्टर्स को विदेशी जगह पर एक्शन रोमांस करते हुए देखकर हम उत्साहित हो जाते हैं। कुछ फिल्मों के खूबसूरत नजारे हमारे दिल में हमेशा के लिए उतर जाते हैं और हम वहां घूमने का सपना देखने लगते हैं। हालांकि इन खूबसूरत स्थान पर कैसे पहुंचना है इस बारे में हमें जानकारी नहीं रहती और हमेशा हम कंफ्यूज रहते हैं। इस्तांबुल एक ऐसी जगह है जहां पर रेस 2, एक था टाइगर, मिशन इस्तांबुल जैसी फिल्मों की शूटिंग की गई है। यह तुर्की का एक खूबसूरत शहर है और सोशल मीडिया पर इसके दिल छू लेने वाले नजारे अक्सर देखने को मिलते हैं। इस्तांबुल के नजारे इतनी हसीन होते हैं कि नहीं देखने के बाद आपका भी यहां पर घूमने का मन करने लगेगा। अगर आप भी इस्तांबुल घूमने जाना चाहते हैं तो आज हम आपके पूरे सफर की डिटेल यहां पर देते हैं। आपको हम बताते हैं कि किस तरह से आप कम पैसों में यहां बहुत सकते हैं और घूम सकते हैं।

इस्तांबुल में घूमें ये जगह (Visit These Places in Istanbul)

सबसे पहले इस्तांबुल के पर्यटक स्थलों की बात करें तो आप गलाटा टावर, हागिया सोफिया जैसे खूबसूरत कैफे जा सकते हैं। इस्तांबुल दुनिया का ऐसा शहर है जो आधा यूरोप और आधा एशिया में बसा हुआ है। यहां पर आप बोस्फोरस क्रम की सवारी का आनंद उठा सकते हैं। यहां जितनी इमारतें हैं वह गुंबद नुमा बनी हुई है। यह जगह प्राचीन इमारतें और महलों को लेकर प्रसिद्ध है। यहां के ग्रैंड बाजार में बार और छोटी-छोटी दुकान देखने लायक है।

Istanbul Travel Guide


इस्तांबुल जाने का खर्चा (Cost Of Traveling To Istanbul)

यहां पहुंचने के लिए आपको ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना होगा। वैसे तो विदेश यात्रा के दौरान काफी सारा पैसा लगता है लेकिन आप बजट में यहां घूम सकते हैं। 4 से 5 दिन का इस्तांबुल टूर 53000 से शुरू हो जाता है। इस्तांबुल और आसपास की जगह पर घूमने के लिए आप टूर पैकेज बुक कर सकते हैं। इससे आपका वहां घुलना आसान हो जाएगा।

Istanbul Travel Guide


इस्तांबुल में ठहरने की जगह (Accommodation In Istanbul)

इस्तांबुल में आपको सस्ते से लेकर महंगे होटल, गेस्ट हाउस, हॉस्टल और फ्लैट मिल जाएंगे। आप यहां अच्छे रेस्तरा से लेकर स्ट्रीट फूड का आनंद ले सकते हैं।

Istanbul Travel Guide


इस्तांबुल का वीजा (Istanbul Visa)

दूसरे देश जाने के लिए सारी रिसर्च कर लेना जरूरी होता है। बॉर्डर पार करने के लिए वीजा और जरूरी दस्तावेज लगते हैं। तुर्की सरकार की वीजा नीतियों के बारे में आपको जानकारी होना चाहिए। जानकारी निकालने के बाद आप ऑनलाइन वीजा के लिए आवेदन दे सकते हैं। तुर्की विजा सूचना वेबसाइट से सारे नियम, शुल्क और आगमन पर आप वीजा प्राप्त कर सकते हैं।

Istanbul Travel Guide


Tags:    

Similar News