Popular Railway Station: भारत के रेलवे स्टेशन जिनका किया गया नामकरण, जानें यहां

Popular Railway Station Change Name: भारत का रेल नेटवर्क बहुत बड़ा है और यहां कई सारे रेलवे स्टेशन है। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी जगह के बारे में बताते हैं जिनका नाम बदल गया है।

Update: 2024-03-24 11:35 GMT

Popular Railway Station Change Name (Photos - Social Media)

Popular Railway Station Change Name: भारत एक बहुत ही खूबसूरत देश है। जहां पर आवागमन का सबसे बड़ा साधन रेलवे है। यह एक ऐसा साधन है जिसकी सहायता से व्यक्ति एक जगह से दूसरी जगह बहुत ही आराम से पहुंच सकता है। भारत में कई सारे रेलवे स्टेशन है जो अलग-अलग नाम से पहचाने जाते हैं। रेलवे स्टेशन ऐसे हैं जिनके नाम यात्रियों की जुबान पर चढ़े हुए हैं। पिछले कुछ सालों में यह देखने को मिला है कि कई रेलवे स्टेशन का नाम बदल गया है। इनका नाम कुछ प्रति या फिर आइकॉन के नाम पर रखा गया है।

आपको बता दे कि जब भी किसी रेलवे स्टेशन का नाम बदल जाता है तो यह फैसला रेलवे का नहीं होता बल्कि यह राज्य सरकार का निर्णय होता है। किसी भी स्टेशन के नाम को बदलने का अधिकार राज्य के अधीन आता है। ऐसे में राज्य सरकार द्वारा केंद्र गृह मंत्रालय और नोडल मंत्रालय को अनुरोध भेजा जाता है। यह रेल मंत्रालय के हस्तक्षेप में अपनी मंजूरी देता है। चलिए आज आपको कुछ रेलवे स्टेशन और उनके बदले हुए नाम के बारे में बताते हैं।

मुगलसराय जंक्शन 

उत्तर प्रदेश के मुगलसराय स्टेशन को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के नाम से पहचाना जाता है। ये काफी पॉपुलर स्टेशन है। बता दे की जनसंख्या लीडर पंडित दीनदयाल उपाध्याय का पार्थिव शरीर 11 फरवरी 1968 को मुगलसराय जंक्शन पर ही मिला था और उनकी स्मृति में 1992 में इस जगह का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रख दिया गया।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन

इलाहबाद (pryagraaj)

इलाहाबाद जंक्शन को प्रयागराज के नाम से पहचाना जाता है। दरअसल जब इस शहर का नाम प्रयागराज रखा गया तभी इस रेलवे स्टेशन का नाम भी बदल दिया गया था।

प्रयागराज

हबीबगंज

भोपाल के आगे पढ़ने वाला हबीबगंज रेलवे स्टेशन अब रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के नाम से पहचाना जाता है। 14 नवंबर 2021 को इसका नामकरण किया गया था। 15 नवंबर 2021 को भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में पुनर्विक्षित रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया था। बता दें की रानी कमलापति एक वीरांगना थी। वह भोपाल से 50 किलोमीटर दूर स्थित गिन्नौरगढ़ के गोंड राजा निजाम शाह की पत्नी थी।

रानी कमलापति

ओशिवारा

ओशिवारा एक ऐसा रेलवे स्टेशन है जो अब राम मंदिर रेलवे स्टेशन के नाम से पहचाना जाता है। राजनेता चाहते थे की स्टेशन जिस क्षेत्र में है उसका नाम भी यही होना चाहिए इसके आसपास इस नाम की नदी भी मौजूद है।

राम मंदिर

चर्चगेट

मुंबई के चर्चगेट रेलवे स्टेशन को अब चिंतामणि द्वारकानाथ देशमुख के नाम से पहचाना जाता है। शॉर्ट फॉर्म में से सीडी देशमुख के नाम से भी बोला जाता है। बता दे की सीधी देशमुख भारत के रिजर्व बैंक के पहले भारतीय गवर्नर थे।

चिंतामणि द्वारकानाथ देशमुख


Tags:    

Similar News