Famous Street Foods Of Prayagraj: प्रयागराज के मशहूर व्यंजनों का स्वाद चखना न भूलें, ये हैं बेस्ट स्ट्रीट फूड

Famous Street Foods Of Prayagraj: अगर आप स्ट्रीट फूड्स के शौकीन हैं और प्रयागराज घूमने का प्लान कर रहे हैं तो नीचे दी गई चीजों को ट्राई करना न भूलें।

Report :  Vidushi Mishra
Update: 2022-11-22 00:54 GMT

प्रयागराज बेस्ट फूड (फोटो- सोशल मीडिया)

Famous Street Foods Of Prayagraj: ऐतिहासिक शहर प्रयागराज हमेशा से आस्था का केंद्र रहा है। संगमनगरी के रूप में भी जाना जाने वाला प्रयागराज कुंभ मेले के लिए प्रसिद्ध है। लेकिन यह शहर अपनी भक्ति के लिए इतिहास के लिए प्रसिद्ध होने के साथ-साथ खाने-पीने की चीजों के लिए भी जाना जाता है। तो अगर आप स्ट्रीट फूड्स के शौकीन हैं और प्रयागराज घूमने का प्लान कर रहे हैं तो नीचे दी गई चीजों को ट्राई करना न भूलें।

लस्सी

प्रयागराज में लस्सी आपको जरूर टेस्ट करनी चाहिए। ताज़े दही को मलाई के साथ परोसा जाता है। ताजे गाढ़े दही को तब तक मथा जाता है जब तक मलाई से झाग न आने लगे। लस्सी को मुख्य रूप से कुल्हड़ में परोसा जाता है। जिससे वाकई में मिट्टी की सौंधी खुशबू और स्वादिष्ट लस्सी मुंह से हटाने का मन ही नहीं करता है। यहां की मशहूर राजा राम लस्सी वाला निस्संदेह सबसे अच्छी जगह है।

स्थान: 18/36, मालवीय नगर, लोकनाथ चौक, प्रयागराज, यूपी

फोटो- सोशल मीडिया

सब्जी कचौरी

मुंह में पिघलती इन प्रयागराज कचौरियों का स्वाद शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। चटपटे स्टफिंग से भरे ये उड़द दाल की कचौड़ी मसालेदार सब्जी के साथ बड़ी अच्छी लगती हैं। शहर के स्थानीय लोग नेतराम मूलचंद एंड संस की कचौरी बहुत पसंद करते हैं। प्रयागराज में भोजन का आनंद लेने के लिए ये बेस्ट स्थानों में से एक है। देसी घी में तली हुई कचौरी एक भरपूर और अनोखा स्वाद देती है।

स्थान: 259, कटरा, नेतराम चौराहा, प्रयागराज, यूपी

दही जलेबी

अगर आप मिठाई के शौकीन हैं तो आपको प्रयागराज में दही जलेबी का स्वाद जरूर चखना चाहिए। और जो लोग मिठाई ज्यादा नहीं खाते हैं वो भी दही-जलेबी थोड़ी ही सही लेकिन एक बार खाइएगा जरूर। आप इस अनोखे कॉम्बो का भरपूर आनंद आएगा। इसके लिए आप हीरा हलवाई के यहां प्रस्थान कर सकते हैं।

फोटो- सोशल मीडिया

स्थान: विवेक विहार कॉलोनी, थॉर्नहिल रोड, सिविल लाइंस, प्रयागराज, यूपी

चटपटा चुरमुरा

चटपटा चुरमुरा प्रयागराज के सबसे विलक्षण और लोकप्रिय स्ट्रीट फूड में से एक है। यह ताज़ा नींबू, मुरमुरे, भुनी हुई मूंगफली, मसाले, चाट मसाला और छोले से तैयार किया जाने वाला नाश्ता है। यह आपको किसी भी गली के नुक्कड़ पर मिल जाएगा।

Tags:    

Similar News