Best Places in South India: दक्षिण भारत में घूमने की इन जगहों पर आएगा आपको बहुत आनंद

Best Places to visit in South India: दक्षिण भारत ऐसी ही सुंदरता, अनुग्रह और संस्कृति से भरी हुई कई जगहें हैं जहां पर आपको बहुत आनंद आता है।

Report :  Vidushi Mishra
Update: 2022-08-08 12:55 GMT

Best Places to visit in South India: पर्यटकों के घूमने के लिए दक्षिण भारत में बहुत ही रोमांचक जगहे हैं। यहां पर हरी-भरी वादियों, पहाड़ों, खूबसूरत पर्यटन स्थलों, मंदिरों, गिरिजघरों, पार्क, किले पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। कुछ-कुछ किमी की दूरी पर यहां आपको झीलें, झरने, तालाब और नदियां देखने को मिल जाएंगी। जिनसे माहौल ही रंगीन हो जाता है। प्राकृतिक सुंदरता के रूबरू होकर लोगों की सारी स्ट्रेस दूर हो जाती है। दक्षिण भारत ऐसी ही सुंदरता, अनुग्रह और संस्कृति से भरी हुई कई जगहें हैं जहां पर आपको बहुत आनंद आता है।

दक्षिण भारत में घूमने की जगहें
Places to visit in South India

सेंट मैरी आइलैंड, कर्नाटक
St. Mary Island, Karnataka

फोटो- सोशल मीडिया

दक्षिण भारत में सेंट मैरी आइलैंड बेस्ट जगहों में से एक है। सेंट मैरी द्वीप मूल रूप से चार द्वीपों का एक समूह है, दरियाबहादुरगढ़, उत्तरी द्वीप, दक्षिण द्वीप और नारियल द्वीप। यह मनोरम द्वीप विदेशी समुद्र तटों, वन्य जीवन और रॉक मोनोलिथ से भरा हुआ है। यहां पर तटों के किनारे का शांतिप्रयि माहौल पर्यटकों को बहुत पसंद आता है।

पेरियार राष्ट्रीय उद्यान, केरल
Periyar National Park, Kerala

केरल का पेरियार राष्ट्रीय उद्यान भारत के मशहूर उद्यानों में से एक है। ये पेरियार टाइगर रिजर्व के रूप में भी जाना जाता है। यह पार्क केरल के पश्चिमी घाट में स्थित है। जहां के बारे में बताया जाता है कि ये बाघों और हाथियों का घर है।

फोटो- सोशल मीडिया

मुन्नार, केरल

Munnar, Kerala

केरल का एक सुंदर हिल स्टेशन, मुन्नार पर्यटकों की पहली पसंद है। यहां पर हर एक जगह बहुत ही खूबसूरत है। चाय बागान, झरने, नदियों और सुहावना मौसम पर्यटकों का दिल जीत लेता है।

स्कंदगिरी हिल्स, कर्नाटक
​Skandagiri Hills, Karnataka

स्कंदगिरी हिल्स एक बहुत अद्भुत पर्वत है, जोि बेंगलुरु से लगभग 70 किमी दूर है। इसे कलावरा दुर्गा के रूप में भी जाना जाता है। यह पहाड़ी खूबसूरत जगह पहाड़ों, बादलों और सुनहरे सूर्यास्त का समय पर्यटकों के लिए दर्शनीय स्थल बन जाती है।

हम्पी, कर्नाटक
Hampi, Karnataka

कर्नाटक में एक प्रमुख यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल, हम्पी है। ये जगह इतिहास प्रेमियों और एकांत चाहने वालों के लिए एक आदर्श शांतिपूर्ण जगह है। यहां प्राचीन खंडहरों, मंदिरों और किलो में पर्यटकों को इतिहास के रूबरू होने का मौका मिलता है। यहां पर विरुपाक्ष मंदिर, विट्ठल मंदिर और नरसिंह मंदिर यहाँ के कुछ प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं।

Tags:    

Similar News