Taj Mahal Interesting Facts: दुनिया के सातवें अजूबे ताजमहल से जुड़े रोचक तथ्य, जानकर हो जाएंगे हैरान

Interesting Facts About Taj Mahal: दुनिया के सात अजूबों में शामिल ताजमहल से जुड़े कुछ ऐसे आश्‍चर्यजनक तथ्‍य हैं, जिसके बारे में लोग आज भी नहीं जानते।

Update: 2024-07-01 15:35 GMT

Interesting Facts About Taj Mahal (Photos - Social Media)

Interesting Facts About Taj Mahal : जब भी प्यार की बात आती है तो हमारी आंखो के सामने सबसे पहले ताजमहल नज़र आता है, क्यूंकी ताजमहल सभी लोग प्यार की निशानी के रूप मे देखते है। ताज महल जो उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में स्थित है जिसे पूरी दुनिया के लोग देखने के लिए जाते है| आज हम आपको इस लेख मे ताजमहल के इतिहास और ताजमहल से जुड़ी कुछ मजेदार बातों के बारे मे बताने वाले है। बात सन् 1631 की है, मुग़ल बादशाह शाहजहां हिन्दुस्तान की सरज़मीं पर अपनी बेग़म मुमताज़ की मृत्यु का मातम मना रहे थे और उस मातम में एक धड़कन उनकी पीछे छूटी मोहब्बत की भी थी, जिसे आने वाली पीढ़ियों के सामने वे मिसाल के रूप में देना चाहते थे। मोहब्बत के बाद यदि उनका दिल किसी चीज़ में लगता था, तो वो था आर्किटेक्चर। मुगल बादशाह होने के साथ-साथ वे आर्किटेक्चर की दुनिया के भी बादशाह थे। इमारतों के लिए उनका परफेक्शनिस्ट जुनून आजीवन बरकरार रहा।

मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी तमाम दौलत अपने उस ख़्वाब के नाम कर दी थी, जिसे हम ताजमहल के नाम से जानते हैं। शांत यमुना नदी के एकांत तट पर इस शानदार मकबरे की नींव डाली गयी थी। जिन हिन्दू कारीगरों पर शाहजहां राज करते थे, वे पत्थर तराशने के हुनर के लिए बेहद मशहूर थे। उन कारीगरों ने कभी सोचा भी नहीं होगा, कि जिन पत्थरों को वे तराश रहे हैं, उन पत्थरों से निर्मित इमारत दुनिया भर के चुनिन्दा अजूबों में शामिल होगी। वे कारीगर जिस विश्वप्रसिद्ध इमारत का निर्माण करने में दिन-रात लगे हुए थे, उनकी मिसालें सिर्फ बीत चुकी और मौजूदा पीढ़ियों ने ही नहीं दी, बल्कि आने वाली पीढ़ियां भी देंगी।

ताजमहल से जुड़ी रोचक बातें (Interesting Facts Related To Taj Mahal)

ताजमहल भारत के आगरा में स्थित एक सफेद संगमरमर का मकबरा है। इसे मुग़ल बादशाह शाहजहाँ ने अपनी पत्नी मुमताज़ की याद में बनवाया था।

ताजमहल का निर्माण 1632 में शुरू हुआ और इसे पूरा होने में 20 साल से अधिक का समय लगा। स्मारक के निर्माण में 20,000 से अधिक श्रमिकों ने कम किया था |

ताजमहल पूरी तरह से सफेद संगमरमर से बना हुआ है, जिसे पास के शहर मकराना से मंगाया गया था। संगमरमर को हाथियों के एक बेड़े द्वारा निर्माण स्थल तक पहुँचाया गया।

ताजमहल को दुनिया के सबसे रोमांटिक स्मारकों में से एक माना जाता है और यह जोड़ों के लिए उनके हनीमून पर एक लोकप्रिय गंतव्य है।

Interesting Facts About Taj Mahal

ताजमहल को उस्ताद अहमद लाहौरी द्वारा डिजाइन किया गया था, जो एक फारसी वास्तुकार थे, जिन्होंने मुगल साम्राज्य में कई अन्य प्रमुख संरचनाओं पर काम किया था।

ताजमहल के निर्माण में उस वक्त 3 करोड़ लगे थे जो उस समय बहुत ज्यादा कीमती थे।

प्रकाश की मात्रा और समय के आधार पर ताजमहल अपना रंग भी बदलता है। ताजमहल सुबह के समय गुलाबी रंग, शाम के समय दूधिया सफेद रंग और चांदनी में सुनहरा दिखाई देता है।

ताजमहल यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल मे शामिल है जो गर्व की बात है। यह दुनिया के सात अजूबों में से एक भी है।

Interesting Facts About Taj Mahal


Tags:    

Similar News