The Terrace Lucknow: लखनऊ का सबसे किफायती बुफ़े, मात्र इतने में खा सकते हैं भरपेट खाना

The Terrace Lucknow: आमतौर पर लखनऊ में बड़े-बड़े रेस्टोरेंट्स अथवा फाइव स्टार होटल ही बुफ़े ऑर्गनाइज़ करते हैं। लखनऊ में कुछ लोकप्रिय बुफ़े रेस्तरां में शामिल हैं: रॉयल स्काई - होटल लेवाना सूट, अक्षांश - विवांता लखनऊ, द टेरेस - रेनेसां लखनऊ होटल, कैफे जी - हयात रीजेंसी, कैपिटल रेजीडेंसी।

Written By :  Preeti Mishra
Update: 2023-10-28 06:15 GMT

The Terrace Lucknow (Image credit: social media)

The Terrace Lucknow: लखनऊ खाने-पीने के मामले में अपनी शानदार विविधता के लिए जाना जाता है। यहाँ आपको अवधी और मुग़लई व्यंजनों के अलावा वर्तमान में नार्थ इंडियन, चाइनीज़, कॉन्टिनेंटल भोजन परोसने वाले तमाम रेस्त्रां मिल जायेंगे। लखनऊ में बीते कुछ वर्षों से बुफ़े परोसने का भी चलन बढ़ा है। बुफ़े आमतौर पर लंच या डिनर के समय परोसा जाता है। हलाकि कुछ रेस्टोरेंट्स ऐसे भी हैं जो ब्रेकफास्ट में भी बुफे का ऑप्शन देते हैं।

आमतौर पर लखनऊ में बड़े-बड़े रेस्टोरेंट्स अथवा फाइव स्टार होटल ही बुफ़े ऑर्गनाइज़ करते हैं। लखनऊ में कुछ लोकप्रिय बुफ़े रेस्तरां में शामिल हैं: रॉयल स्काई - होटल लेवाना सूट, अक्षांश - विवांता लखनऊ, द टेरेस - रेनेसां लखनऊ होटल, कैफे जी - हयात रीजेंसी, कैपिटल रेजीडेंसी। यह रेस्तरां अपने दोपहर के भोजन और रात के खाने के बुफ़े के लिए लोकप्रिय है जिसमें उत्तर भारतीय और मुगलई व्यंजनों की एक श्रृंखला शामिल है।

ये सभी जगह बुफ़े के लिए शानदार विकल्प प्रदान करते हैं। लेकिन एक खास बात यह है कि इन जगहों पर बुफ़े की कीमत बहुत ज्यादा होती है। आमतौर पर दो व्यक्ति के बुफ़े की औसत कीमत 2000 रुपये के करीब या ज्यादा ही होती है। लेकिन आज हम इस आर्टिकल में आपको एक ऐसे रेस्त्रां से वाकिफ करवाएंगे जहाँ का बुफ़े शायद लखनऊ में सबसे सस्ता होगा। जी हाँ हम बात कर रहे हैं द टेरेस की।


कहाँ है द टेरेस होटल

द टेरेस हबीबुल्लाह एस्टेट रोड, हलवासिया हाउस के पास, 11 एम.जी. मार्ग, हजरतगंज में स्थित है। टेरेस होटल चारंस प्लाजा की सबसे ऊपरी मंजिल पर स्थित है। यह जगह अपने वेज और नॉन वेज दोनों तरह के खाने के लिए बहुत प्रसिद्ध है। यहाँ बुफे, ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर तीनों समय के लिए उपलब्ध हैं। यह जगह सुबह से लेकर देर रात तक खुली रहती है। ये रेस्टोरेंट अपने नाम के अनुरूप एक खुली छत पर भोजन परोसता है। यहाँ लंच के लिए दो टाइम स्लॉट है। पहला दोपहर 12.30 से 2.30 बजे तक उसके बाद दूसरा 3 बजे से शाम पांच बजे तक। शाम पांच बजे से 6.45 तक रेस्त्रां बंद रहता है। शाम 6.45 से डिनर के लिए रेस्त्रां दोबारा खुलता है। डिनर के लिए भी यहाँ दो स्लॉट है। पहले 6.45 से 8.45 और फिर दूसरा नौ बजे से रात 11 बजे तक यह रेस्त्रां बुफे परोसता है।


क्या है खासियत?

यहाँ वेज और नॉन-वेज दोनों को मिलाकर लगभग 45 तरह की डिशेस परोसी जाती है। यहाँ के स्टार्टर, मेन कोर्स और डेसर्ट, हर चीज का स्वाद शानदार होता है। यहाँ ऐसी सुविधा में है कि आप अपने लिए कुछ स्पेशल सजा भी सकते हैं। या अपने लिए सलाद, या रायता तैयार कर सकते हैं। यहाँ की मुर्ग अवधी बिरयानी जरूर चखनी चाहिए। इसके अलावा वेज में दाल मखनी भी बहुत स्वादिष्ट होती है। पनीर के भी कई आइटम आपको यहाँ मिलेंगे। साथ ही चाइनीज़, कॉन्टिनेंटल हर तरह के डिशेस बुफे में खाने हैं। मीठे में आपको यहाँ की फिरनी और वॉलनट ब्राउनी जरूर ट्राई करनी चाहिए।


क्या है कीमत?

यहाँ बुफे की कीमत आपके लंच और डिनर के स्लॉट के अनुसार निर्धारित की गयी है। डिनर के मुकाबले लंच थोड़ा सस्ता है।

फर्स्ट स्लॉट लंच की कीमत-399 रुपये/प्रति व्यक्ति

सेकंड स्लॉट लंच की कीमत- 399 रुपये/प्रति व्यक्ति

फर्स्ट स्लॉट डिनर की कीमत-472 रुपये/प्रति व्यक्ति

सेकंड स्लॉट डिनर की कीमत-499 रुपये/प्रति व्यक्ति

Tags:    

Similar News