Top 20 Street Food Banaras: बनारस जाए तो जरूर चखे ये फूड आइटम, जिसे देखते ही आ जायेगा मुंह में पानी

Top 20 Street Food Of Banaras: बनारस शहर खाने के मामले में भी काफी धनी है। यहां के खाने में जो स्वाद है वो आपको दुनिया के किसी भी जगह नहीं मिल सकता।

Written By :  Yachana Jaiswal
Update: 2024-03-09 05:36 GMT

Varanasi Famous Street Food (Pic Credit-Social Media)

Top 20 Street Food Of Banaras: बनारस जिसे भारत के प्राचीन ई धार्मिक नगरों में से एक है। यह शहर अपने आप में धर्म, संस्कृति, विरासत का जीवंत उदाहरण है। यह जगह धार्मिक मान्यताओं के साथ कई दूसरे चीजों के लिए भी विश्व प्रसिद्ध है। जैसे बनारस में बुनाई की गई खास बनारसी साड़ी जिसपर सोने और चांदी के तार से कढ़ाई व जरी की होती है। यहां की बनारसी साड़ियों का बाजार विशाल हैं। इसके साथ बनारस शहर खाने के मामले में भी काफी धनी है। यहां के खाने में जो स्वाद है वो आपको दुनिया के किसी भी जगह नहीं मिल सकता। बनारस में खाना विशेषरूप से धार्मिक और सांस्कृतिक अनुभव को बढ़ाता है। कचौड़ी छोला, पुरी छोले, बाटी चोखा, दही चुरमा, लिट्टी चोखा, मलईयो, टमाटर चाट, और पानीपूरी, सब्जी कचौरी, जैसे स्थानीय स्पेशलिटीज यहाँ के खास हैं।

  • ठठेरी बाजार, चौक में मलइयों का स्वाद ठंड में सुबह जरूर चखना चाहिए।
  • नारियाल बाज़ार, चौक में पलंग तोड़ मिठाई भी बहुत ही खास है।
  • लक्ष्मी चाय और ब्रेड टोस्ट चौक पर एक नंबर है।
  • नीलू हींग कचोरी, चौक जरूर खाएं हींग का जायका आपको बहुत पसंद आएगा।
  • सुबह की कचौरी पनीर सब्जी के साथ गोविंद स्वीट्स, चौकाघाट पर करे।
  • शापुरी मॉल, चौक के सामने पूर्वा कचौरी भी अलग ही स्वाद रखती है।
  • पागल सरदार दही बड़ा और डोसा, विश्वनाथ गली के पास जो बहुत फेमस है।
  • दशाश्वमेध घाट रोड यात्रा शिटिज के साथ
  • सत्कार रेस्तरां, सिगरा में टमाटर चाट जरूर खाएं।
  • बाटी चोखा रेस्टोरेंट तेलियाबाग पर बहुत ही स्वाद वाला होता है।
  • मोमो सदर बाज़ार, छावनी से चखे बिना वापस नहीं आइएगा।
  • रसवंती ठठेरी बाजार, चौक पर रसवंती मिठाई बहुत ही स्वादिष्ट होता है।
  • रसधाम स्वीट्स, दुर्गाकुंड में गर्म रसगुल्ला इसके बिना मिठाई अधूरी है।
  • पहलवान लस्सी, लंका में लस्सी नही पिया तो क्या ही पिया।
  • न्यू काशी विश्वनाथ,बीएचयू में आइसक्रीम के साथ कोल्ड कॉफी बीएचयू के अंदर जरूर पिए।
  • न्यू काशी विश्वनाथ, बी.एच.यू. में समोसा छोला यहां की स्पेशियालिटी है।
  • केशरी रेस्तरां, गोदोवलिया में कुल्फी फालूदा जरूर खाएं।
  • रम्मन साव, पांडेपुर, चौराहे पर गर्म गुलाब जामुन ये देश में बहुत प्रसिद्ध है।
  • लहुराबीर चौराहे पर सोहल के साथ रसेदार पकौड़ी जरूर खाए।
  • आनंद मंदिर सिनेमा हॉल के पास तेलियाबाग में मिट्टी के बर्तन में सफेद मलाई जो स्वाद होता है वो कोई दूसरी मिठाई में नहीं।
  • मंगई पान कहीं भी खा सकते है।
Tags:    

Similar News