Top 5 Visa Free Countries: बिना वीजा के घूमिए दुनिया के ये पांच देश, भारतीयों को मिलती है खास सुविधा

Top 5 Visa Free Countries: कई लोगों की चाहत होती है कि उन्हें दुनिया के अलग-अलग देश में घूमने जाना है। चलिए आज हम आपको उन पांच देशों के बारे में बताते हैं जहां बिना वीजा के घूम जा सकता है।

Update:2024-06-18 19:35 IST

90 Day Visa Free Countries (Photos - Social Media)

Top 5 Visa Free Countries: युवाओं में सबसे ज्यादा पूरी दुनिया घूम लेने का सपना देखने को मिलता है। भारत के ऐसे कहीं युवा हों जो दुनिया के अलग-अलग देश में घूमना चाहते हैं। हालांकि इसका फायदा भारतीयों को मिलता भी है क्योंकि ऐसी कहीं जगह है जहां पर भारतीयों को बिना वीजा के एंट्री मिल जाती है। दुनिया के 62 देश भारतीय पासपोर्ट धारकों को वीजा फ्री एंट्री देते हैं। यहां पर आपको सिर्फ अपना पासपोर्ट दिखाना होता है बाकी वीजा की प्रक्रिया और सभी तरह के चार्ज नहीं लगते हैं। चलिए आज हम आपको उन देशों की जानकारी देते हैं जहां 15 से 90 दिन का ऑन अराइवल वीजा भारतीयों को मिलता है।

भूटान (Bhutan)

भूटान घूमने के लिए सबसे करीब और सस्ती जगह है। यहां भारतीयों को 15 दिन का फ्री वीजा मिलता है। हिमालय की हसीन वादियों में बसा हुआ यह देश अपने आध्यात्मिक स्थलों और प्राकृतिक स्थानों के लिए प्रसिद्ध है।

मॉरीशस (Mauritius)

हिंद महासागर के बीच बसा हुआ यह देश अपने खूबसूरत बीच, क्रिस्टल की तरह साफ पानी, फन और एडवेंचर के लिए पहचाना जाता है। यहां पर घूमने के लिए एक से बढ़कर एक स्थान मौजूदहै। यहां ठहरने के लिए कई सारे आलीशान रिजॉर्ट भी मिल जाएंगे जो आपको स्वादिष्ट व्यंजन ऑफर करते हैं। यहां आप बिना वीजा के 90 दिन तक रह सकते हैं। 

थाईलैंड (Thailand)

थाईलैंड साउथ एशिया का स्वर्ग कहा जाता है। यहां आप 30 दिनों तक बिना वीजा के घूम सकते हैं। जब आप यहां जाएंगे तो आपको भव्य मंदिर और ऐतिहासिक इमारतें देखने का मौका मिलेगा।

डोमिनिका (Dominica)

यह एक बहुत ही खूबसूरत देश है जो नेचर आईलैंड के नाम से पहचाना जाता है। यहां पर आप 6 महीने तक बिना वीजा के घूम सकते हैं। यहां पर कहीं सारे खूबसूरत स्थान मौजूद है जो आपका दिल जीतलेंगे। पहाड़ से लेकर झरने सब कुछ आप यहां देख सकते हैं|


Tags:    

Similar News