Top Places in Varanasi: वाराणसी की इन 6 जगहों पर जरूर करें विजिट, लाजवाब व्यंजनों का उठाएं लुत्फ

Top Places in Varanasi : बनारस उत्तर प्रदेश के सबसे प्रसिद्ध शहरों में से एक है जिसका पर्यटन की दृष्टि से काफी महत्व माना गया है। चलिए आज यहां की कुछ खास जगह के बारे में जानते हैं।।

Update: 2024-01-04 03:15 GMT

Top Places in Varanasi (Photos - Social Media) 

Top Places in Varanasi : उत्तर प्रदेश का वाराणसी एक बहुत ही खूबसूरत स्थान है जो पर्यटन की दृष्टि से काफी अहम माना जाता है। गंगा किनारे है बासी नदी बहुत ही अद्भुत और अनुपम है जहां पर आपको धार्मिक स्थानों से रूबरू होने का मौका मिलेगा। यहां पर एक नहीं बल्कि कई सारे घाट है जिनके आगे चल चल बहती गंगा आपके मन को सुकून देने वाली है। बनारस में 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक काशी विश्वनाथ भी विराजित है जिनके दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में भक्ति यहां पर पहुंचते हैं। यहां सदियों पुराना काशी विश्वनाथ मंदिर मौजूद है जो करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है। इसे थोड़ी ही दूरी पर गंगा घाट मौजूद है जहां कई सारे छोटे-बड़े तीर्थ स्थल है जिन पर अक्सर आस्था का सैलाब उमड़ता दिखाई देता है। यहां कई लोग गंगा में डुबकी लगाते भी नजर आते हैं। चलिए आज हम आपको बताते हैं कि बनारस में आपको कौन-कौन सी जगह जाना चाहिए जहां पर आपको बेहतरीन इस बात का आनंद लेने के लिए मिलेगा।

पप्पू टी स्टॉल

बनारस का पप्पू टी स्टॉल बहुत ही प्रसिद्ध है और अक्सर ही यहां पर चाय के शौकीनों की भीड़ देखी जाती है। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी यहां की चाय बहुत प्रिय है और वह जब भी बनारस आते हैं यहां चाय की चुस्कियां लेना नहीं भूलते। बनारस के अस्सी घाट के पास मौजूद है और यहां पर आपको ₹15 में लाजवाब चाय मिल जाएगी।

पप्पू टी स्टॉल

काशी चाट भंडार

अगर आप चाट खाने की शौकीन है तो आपको बनारस के काशी चाट भंडार पर जरूर जाना चाहिए। आपके यहां पर स्वादिष्ट टमाटर चाट खाने को मिलेगा। इस दुकान पर जाने के बाद आपको थोड़ा इंतजार करना होगा क्योंकि यहां की स्वादिष्ट टमाटर चाट खाने के लिए लोगों की बहुत भीड़ उमड़ती है। ये चाट 50 रुपए में मिलता है और यह दुकान गदोलिया चौक पर मौजूद है।

काशी चाट भंडार

ब्लू लस्सी शॉप

अगर आप लस्सी पीने के शौकीन है या फिर बनारस की कुछ खास चीज ट्राई करना चाहते हैं तो आपको ब्लू लस्सी शॉप जाना चाहिए। यहां पर आपको 90 से ज्यादा लगती की वैरायटी ट्राई करने को मिलेगी जिन्हें आप अपनी पसंद के मुताबिक खरीद सकते हैं। अगर आप मिक्स फ्रूट लस्सी और मिक्स ड्राई फ्रूट लस्सी लेते हैं तो यह आपको ₹250 में मिल जाएगी।

ब्लू लस्सी शॉप

पिजरिया कैफे

अस्सी घाट पर मौजूद इस कैफे में आपको एप्पल पाई विथ आइसक्रीम जरूर ट्राई करना चाहिए जो 120 रुपए में मिल जाता है। इसका स्वाद बहुत ही निराला होता है और सबसे ज्यादा लोग यहां पर यही खाने के लिए पहुंचते हैं।

पिजरिया कैफे

बाटी चोखा

अगर आप इंडियन फूड का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको बाटी चोखा जाना चाहिए यह जाने के बाद आपको लगेगा कि जैसे आप किसी पुराने गांव में आ गए हैं। यहां पर पत्तों से बनी हुई थाली पर भोजन परोसा जाता है जिसका स्वाद बहुत ही निराला होता है। यहां की बाटी चोखा थाली बहुत ही लाजवाब होती है जो आपको 375 में पड़ने वाली है। ये जगह तेलिया बाग में मौजूद है जहां का स्वाद आपको जरूर चखना चाहिए।

बाटी चोखा

बनारसी पान

अब अगर आप बनारस आएं और यहां का बनारसी पान ना खाएं भला यह कैसे हो सकता है। यहां पर आपको एक नहीं बल्कि कई सारी पान की शॉप मिल जाएगी जहां पर ₹40 में आपको स्वादिष्ट पान का आनंद लेने के लिए मिल जाएगा। अगर आप भी अपने परिवार या दोस्तों के साथ बनारस घूमने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके यहां की इन खास जगह का स्वाद जरूर चखना चाहिए जो आपको हमेशा याद रहेगा।

बनारसी पान


Tags:    

Similar News