Top Lehenga Retailers in Lucknow: लखनऊ में यहाँ मात्र 890 रूपए में मिल जायेगें.बेहतरीन लहंगे, कई तरह की वैराइटी है यहाँ मौजूद

Top Lehenga Retailers in Lucknow: लखनऊ में यहाँ आपको मिलेगी लहंगों की विशाल रेंज जिसमे आप पायेंगें डिज़ाइनर ऑउटफिटस से लेकर मेंस वियर भी।

Written By :  Shweta Srivastava
Update:2024-10-18 11:20 IST

Cheap Price Lehnga Shop (Image Credit-Social Media)

Top Lehenga Retailers in Lucknow: अगर आप भी अपनी शादी की या किसी रिश्तेदार की शादी में जाने की प्लानिंग कर रहे हैं और इसके लिए ऑउटफिट कैसा हो ये सोच रहे हैं तो अब आपको बिलकुल भी घबराने की ज़रूरत नहीं है क्योंकि आज जो जगह हम आपको बताने वाले हैं वहां आपको काफी बढियाँ कलेक्शन मिल जायेगा कि आपको कहीं और जाने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। साथ ही यहाँ पर लहंगों की रेंज मात्र 890 रूपए से शुरू होती है।

इतने सस्ते में लहंगों की विशाल रेंज यहाँ मौजूद

नवाबों का शहर लखनऊ आपको हर तरह की वैराइटी उपलब्ध कराता है वहीँ यहाँ पर आपको एक ऐसे शॉप मिलेगी जो होलसेल रेट पर लंहगे सेल करते हैं। इनकी वैराइटी इतनी बढियाँ है कि आपको इन्हे देखकर समझ नहीं आएगा कि कौन सा लहंगा खरीदें और कौन सा छोड़ दें। ये सभी काफी उम्दा क्वालिटी के हैं। आइये जानते हैं आखिर लखनऊ में कहाँ है इनकी ये दुकान और आपको कहाँ मिलेगी इतनी सारी वैराइटी।

लखनऊ की सबसे लोकप्रिय मार्केट अमीनाबाद में आपको लहंगों का विशाल संग्रह मिल जायेगा। यहां आपको ढेरों वैराइटी ऐसी मिलेगी जो आपको बेहद पसंद आएगी साथ ही यहाँ के रेट भी काफी कम है क्योंकि ये आपको होलसेल रेट पर लहंगा देंगें। इस शॉप का नाम है "शाही लिब्बज़" जो अमीनाबाद में है और इनकी ये वैराइटी देखकर आप भी हैरान रह जायेंगें।

यहाँ आपको 5000 से भी ज़्यादा वैरायटी के लहंगे मिल जायेंगे जिसमे आपको डिज़ाइनर लहंगे,बनारसी हैंडवर्क किये लहंगों की विशाल रेंज मिलेगी। इसके अलावा आपको यहाँ पार्टी लेहंगा,ब्राइडल लेहंगा, इंगेजमेंट के लिए स्पेशल गाउन का भी कलेक्शन मिलेगा। साथ ही यहाँ आपको क्रॉप टॉप सेट और इंडो वेस्टर्न रेंज भी मिल जाएगी।

इतना ही नहीं आपको यहाँ ट्रेडिशनल वियर और पार्टी वियर कई तरह के ऑउटफिटस भी आपको मिल जायेंगें। वहीँ यहाँ आपको 250 रूपए में लेडीज सूट की भी काफी विशाल वैराइटी मिल जाएगी। जो बेहद खूबसूरत हैं। कई तरह के फेस्टिव वियर भी आप यहाँ से ले सकतीं हैं। साथ ही यहाँ पार्टी वियर साड़ी, डिज़ाइनर साड़ी और ब्राइडल साड़ी कलेक्शन भी मौजूद है। यहाँ साड़ी में आपको सिल्क साड़ी की भी कई वैराइटी है जैसे कश्मीरी सिल्क, कांजीवरम सिल्क सभी कुछ यहाँ मौजूद है।

यहाँ आपको मेंस वियर में भी अच्छा ख़ासा कलेक्शन मिल जायेगा। जो आपको काफी पसंद आएगा। यहाँ आपको मात्र 499 रूपए में पैंट और शर्ट की वैराइटी मिल जाएगी। वहीँ बेडशीट्स के भी बेहतरीन कलेक्शन यहाँ मौजूद है। ये सबकुछ यहाँ आपको होलसेल रेट में मिल जायेगा।

Tags:    

Similar News