Top 30 Places in India: 30 की उम्र होने से पहले भारत में ये 30 चीजे जरूर कर लें ट्राई

Best Things To Do In India: 30 की उम्र होने तक भारत में कुछ बेहतरीन अनुभव का लुत्फ जरूर उठाए। जिसके बारे में हम आपको यहां बताने जा रहे है।

Written By :  Yachana Jaiswal
Update:2024-07-07 15:45 IST

Things To Do Before Turns 30(Pic Credit-Social Media)

Must Enjoyed This Before Turns 30: कहते है न जो समय बीत जाता है, वह वापस कहा आता है। इसलिए हर उम्र में जिंदगी को खुलकर जीना चाहिए। ऐसे में जब जवानी का जुनून 18 की उम्र के बाद चढ़ता है तो एक अलग उमंग और उत्साह का संचार खुद में हम अनुभव करते है। इस उत्साह और उमंग को अपना करियर बनाने के साथ दुनिया में कुछ खुशनुमा दिन जीने में भी हम उपयोग कर सकते है। ऐसी कई सारे चीज़े है, जो आप अपने जीवन में कर सकते है। जैसे, स्काई डाइविंग, वाटर डाइविंग, पहाड़ों पर ट्रेकिंग, कैंपिंग और भी कई सारे चीज़े भारत में करने को है। तो युवा होने के बाद अपना कुछ समय करियर बनाने और पैसे जुटाने में तो लगाए ही, साथ ही जिस भूमि पर जन्म लिया है उसे भी जानने समझने के लिए झोला उठाकर चल दीजिए। हर वो चीज देखने करने जिसे न करने पर आपको खेद महसूस न हो। चलिए हम आपको 30 की उम्र से पहले भारत में करने योग्य कुछ प्रमुख 30 चीजो के बारे में बताते है।

Things To Do Before Turns 30

1. ताजमहल पर सूर्योदय देखने जरूर जाए, प्रातः काल के समय ताजमहल का नजारा बहुत ही खूबसूरत लगता है।

2. अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में माथा टेकने जरूर जाए।

3. पुरानी दिल्ली के बाज़ार की जीवंत अराजकता में खोने का अवसर बिल्कुल जाने न दें।

4. ऋषिकेश में राफ्टिंग करें। साथ ही पहाड़ों का लुत्फ उठाए।

5. मणिकरण गुरुद्वारा में प्राकृतिक गर्म पानी के झरने में चावल पकाएँ।

6. मुन्नार केरल की हरी-भरी पहाड़ियों पर चढ़ें।

7. जैसलमेर में थार रेगिस्तान में ऊँट की सवारी करें।

8. बीर में पैराग्लाइडिंग करें।

9. नुब्रा में डबल हंप कैमल राइज का मजा उठाए।

10. अंडमान के राधानगर बीच पर सूर्यास्त का नजारा देखें।

11. स्पीति में रात को सितारों को निहारने का अवसर का छोड़े।

12. पैंगोंग झील में नीले रंग के अलग-अलग शेड्स सूर्य की रोशनी में देखें।

13. नील आइलैंड में स्कूबा डाइविंग का बेहतरीन अनुभव प्राप्त करें।

14. जिम कॉर्बेट में नाइट सफारी का आनंद जरूर लीजिए।

15. गोवा में क्रेजी पार्टी जो युवाओं का पसंदीदा एक्टिविटी है। एक बार इसका भी लुत्फ उठाए।

16. पांडिचेरी में ऑरोविले का अनुभव करें। 

17. एशिया के सबसे साफ-सुथरे गांव - माविनॉन्ग मेघालय की यात्रा करें।

18. जिभी हिल स्टेशन में शांति का अनुभव करें। 

19. पिछोला झील में नाव की सवारी करें।

20. जैसलमेर में भारत के एकमात्र जीवित किले का अनुभव करें, जिसे बहुत ही खूबसूरती से संरक्षित रखा गया है।

21. मुंबई के मरीन ड्राइव पर रोमांटिक सैर का आंनद लें।

22. हरे-भरे कश्मीरी घास के बड़े बड़े पहाड़ियों पर खूबसूरत नजारों को देखने जरूर जाएं

23. डल झील में हाउस बोट किराए पर लकर रहने का अवसर बिल्कुल मिस न करें।

24. भारत की आखिरी सड़क - धनुषकोडी पर ड्राइव करें, यह बहुत हीं शानदार अनुभव हो सकता है।

25. कच्छ में सफ़ेद रण - नो मैन्स लैंड पर जाने का अनुभव फॉरेन ट्रिप की याद दिलाएगा।

26. कसोल में होममेड ब्राउनीज़ ट्राई करें, वहां के सुंदरता में खोने का अवसर तराशे।

27. हिमालय पर्वत श्रृंखला की खोज करें, जितना ही सके पहाड़ों पर उतनी ट्रेकिंग के जरिए मजेदार गंतव्य का लुत्फ उठाए।

28. उत्तराखंड में फूलों की घाटी का सैर एक बार जरूर करें।

29. फरवरी महीने में राष्ट्रपति भवन और मुगल गार्डन जाएँ।

30. औली में बर्फ पर स्कीइंग का आनंद जरूर उठाए। यह बहुत ही मजेदार गतिविधि है। जिसका अनुभव आपको जरूर उठाना चाहिए।

Tags:    

Similar News