UP Famous Mandir: ये है एशिया का सबसे बड़ा कुष्मांडा देवी मंदिर, यहां दूर हो जाते हैं भक्तों के नेत्र रोग

Uttar Pradesh Famous Mandir : चलिए आज हम आपको एशिया के सबसे बड़े कुष्मांडा देवी मंदिर के बारे में बताते हैं।

Update: 2024-05-09 05:45 GMT

Uttar Pradesh Famous Mandir (Photos - Social Media)

Uttar Pradesh Famous Mandir : दुनिया में कई सारे आश्चर्यजनक स्थान मौजूद है जो अपने चमत्कारों से लोगों को हैरान करते हैं। भारत एक ऐसा देश है जहां पर घूमने करने के लिए एक से बढ़कर एक पर्यटक स्थल मौजूद है। यहां पर कहीं सारे धार्मिक और ऐतिहासिक स्थान है जहां पर अक्सर पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलती है। धार्मिक स्थानों की बात करें तो ऐसे कई स्थान है जो अपने चमत्कारों की वजह से प्रसिद्ध है और कई जगह के रहस्यों ने उन्हें खास बनाकर रखा हुआ है।हमारे देश में कई सारे माता मंदिर मौजूद हैं और आज हम आपको उत्तर प्रदेश के कानपुर के घाटमपुर इलाके में मौजूद सिद्ध पीठ के बारे में बताते हैं, जो कुष्मांडा देवी को समर्पित किया गया है जो माता दुर्गा का चौथा स्वरूप हैं।

कहां है मंदिर

कानपुर मुख्यालय से 40 किलोमीटर की दूरी पर बस से घाटमपुर में सिद्ध पीठ मौजूद है। वैसे तो यहां साल भर भक्तों की भीड़ देखने को मिलती है लेकिन नवरात्रि में सबसे ज्यादा भीड़ यहां देखी जाती है। ऐसा कहा जाता है कि जो लोग आंखों की किसी समस्या से ग्रसित है वह अगर माता की मूर्ति से नीर लेकर अपने आंखों में लगा लेते हैं तो उनके सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। इतना ही नहीं जिन लोगों को शारीरिक रोग है वह यहां आते हैं जिससे उन्हें लाभ मिलता है। आंखों के रोग ठीक हो जाने के बाद यहां लोगों को माता के चरणों में सोने और चांदी की आंखें चढ़ाते हुए भी देखा जाता है। कानपुर के घाटमपुर में मां कुष्मांडा देवी मंदिर जनपद ही नहीं आसपास के जिलों से आने वाले भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र हैं।

Uttar Pradesh Famous Mandir


माता की पिंडी से निकलता है जल

यह मंदिर काफी प्राचीन और ऐतिहासिक है और माता के सिद्ध पीठ में से एक है। यह एशिया का सबसे बड़ा कुष्मांडा देवी का मंदिर है। यहां माता की जो पिंडी है उसे जल रिसता है और इसे आंखों पर लगा लेने से व्यक्ति की आंखों के सारे रोग दूर हो जाते हैं। 

Uttar Pradesh Famous Mandir


Tags:    

Similar News