वंदे भारत के बाद अब दौड़ेगी वंदे मेट्रो, मुंबई मेट्रो की लेगी जगह, यहां जानें डिटेल्स
Vande Metro : सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत की शुरू होने के बाद यात्रियों को काफी लाभ हुआ है। अब इस ट्रेन के बाद वंदे मेट्रो शुरू की जाएगी।;
Vande Metro (Photos - Social Media)
Vande Metro : मुंबई दिल्ली जैसे मेट्रो शहरों में चलने वाली मेट्रो ट्रेन के बारे में तो हम सभी ने सुना है। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि जल्द ही वंदे भारत मेट्रो भी दौड़ने वाली।है। जी हां यह बात बिल्कुल सच है और जल्दी इसका ट्रायल रन किया जाएगा। अगर सब कुछ सही रहा तो जुलाई में इसका ट्रायल रन होगा और फिर इसे मुंबई लोकल के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा। ये ट्रेन चार, आठ, 12 और 16 कोच तक हो सकती है।
होगी ये व्यवस्था
इस ट्रेन की शुरुआत 12 कोच से की जाएगी। हर डिब्बे में दिल्ली मेट्रो की तरह बैठने का इंतजाम होगा। यात्रियों को बैठने के लिए जोड़ी बेंच लगाई जाएगी। सबसे अच्छी बात है कि रिजर्वेशन नहीं करना होगा क्योंकि यह छोटी दूरी की ट्रेन होगी।
Vande Metro
कहां कहां चलेगी ट्रेन
वंदे मेट्रो मुंबई लोकल की जगह ले पाएगी, यहां लोकल ट्रेनों की सबसे ज्यादा डिमांड है। मुंबई लोकल के अलावा दिल्ली, चेन्नई और कोलकाता में भी वंदे मेट्रो चलाई जाएगी। फिलहाल इस ट्रेन का किराया कितना पड़ेगा इसको लेकर अभी कुछ सामने नहीं आया है। लेकिन ऐसा बताया जा रहा कि किराया आम आदमी की जेब के हिसाब से होगा, आप आराम से ज्यादा पैसे खर्च किए यात्रा कर सकेंगे। ये ट्रेन मेट्रो की तरह ही दौड़ेगी। वंदे मेट्रो में ऑटोमेटिक दरवाजे और कम्फर्टेबल सीट के अलावा, इसमें कई खासियत होंगी जो अभी की चल रही मेट्रो ट्रेनों में नहीं हैं। वंदे मेट्रों ट्रेनें देश के 124 शहरों को कनेक्ट करने वाली 100-250 किलोमीटर की दूरी के बीच चलाई जाएगी।
Vande Metro
दिन में होंगें इतने फेरे
वंदे मेट्रो को 100 किलोमीटर की दूरी वाले शहरों के बीच चलाया जाएगा। यह एक रूट पर दिन में चार से पांच बार चलाई जाएगी। यह ट्रेन यात्रियों को रैपिड शटल जैसा अनुभव देने वाली है। इससे जो लोग जॉब करते हैं या पढ़ने के लिए एक शहर से दूसरे शहर जाते हैं उन्हें काफी लाभ होगा।