Varanasi Tourism: बनारस के इस डोरमेट्रिज में मिलेंगी 5 स्टार होटल जैसी सुविधा, जरूर करें विजिट

Varanasi Dormitory Services: बनारस घूमने के हिसाब से एक बहुत ही सुंदर जगह है। अगर आप यह रुकने की जगह ढूंढ रहे हैं तो यहां एक डोर मेट्री है।

Update: 2024-02-23 14:33 GMT

Dormitory of Banaras (Photos - Social Media)

Varanasi Dormitory Services: काशी यानी की बनारस एक बहुत ही प्रसिद्ध जगह है। यहां घूमने फिरने के लिहाज से एक से बढ़कर एक जगह मौजूद है। अगर आप खूबसूरत नजारों के साथ आध्यात्मिक और धार्मिक स्थल देखने के शौकीन हैं तो आपको काशी का दीदार जरूर करना चाहिए। यहां आपको एक नहीं बल्कि कई सारे धार्मिक स्थल मिल जाएंगे। इन धार्मिक स्थलों का दीदार करने के लिए बड़ी संख्या में लोग यहां पर पहुंचते हैं। अगर आप बनारस जाने का प्लान बना रहे हैं तो जाहिर सी बात है यह भी सोच रहे होंगे कि आप यहां पर कहां रुकेंगे। अगर आप काशी की यात्रा करना चाहते हैं और कोई ऐसी जगह ढूंढ रहे हैं जहां पर आप आराम से बिना किसी परेशानी के सारे सुख सुविधाओं के साथ रह सके तो यहां पर एक बहुत ही शानदार डॉरमेट्री बनी हुई है जहां आप बहुत कम कीमतों आराम से रह सकते हैं।


मिलेगी ये सुविधाएं

अगर आप वाराणसी में किसी फ्रेंडली और सारी सुविधाओं से युक्त होटल या होम स्टे ढूंढ रहे हैं तो आपको द होबो होम्स जाना चाहिए। 

द हाेबो होम्स एक ऐसी जगह है जहां का एनवायरनमेंट काफी इको फ्रेंडली है।

यहां पर आपको फ्रेंडली एकोमोडेशन के साथ डोर मैट्री रूम भी मिल जाएंगे।

यहां पर पिकअप और ड्रॉप की सुविधा भी उपलब्ध हैं।

इसी के साथ यहां पर रेंटल बाइक्स भी अवेलेबल है।

यहां पर कॉन्फ्रेंस और इवेंट फैसिलिटी भी अवेलेबल है।

आप यहां पर प्रीमियर मेंबरशिप फैसिलिटी का फायदा भी उठा सकते हैं।

यहां के स्टे और बेड काफी अच्छी तरीके से तैयार किए गए हैं।

यहां पर रहने का किराया सिर्फ 299 रुपए से शुरू हो जाता है।

यहां पर आने वाले गेस्ट के लिए एक्सक्लूसिव मेंबरशिप अवेलेबल है।

बैगपैकर्स के लिए यहां फ्रेंडली फैसिलिटी अवेलेबल है।

आप चाहें अकेले ट्रैवल करें, दोस्तों के साथ घूमें या फिर ग्रुप में ट्रैवल करें। आपको आराम से यहां सारी सुविधा मिल जाएगी।

कहा हैं डोरमेट्री

ये सर्वसुविधायुक्त डोरमेट्री द होबो होम्स के नाम से आशापुर, मालवीय नगर होटल हाईवे इन के पास मौजूद है।

संपर्क करें

इस बजट और एक फ्रेंडली जगह पर सारी सुविधाओं का आनंद उठाने के लिए आप 08062177905 और 054216843887 पर संपर्क कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News