ऐसा है वर्ल्ड का सबसे बड़ा होटल, 2017 में होगी ओपनिंग

Update: 2016-08-08 12:12 GMT

मक्का: इंसान की ख्वाहिशों की की इंतहां नहीं होती है। हरदम कुछ नया, कुछ खास करने के पीछे भागता रहता है। इसी चक्कर में वर्ल्ड में आश्चर्यों की भरमार है। ये सिर्फ इस युग की बात नहीं, बल्कि हर काल में लोगों ने कुछ अलग और हटकर करना चाहा। तभी तो हमारे बीच चीन की दीवार तो ताजमहल और एलफिन टॉवर जैसे उदाहरण भरे पड़े है। इस सदी में हम वर्ल्ड की सबसे ऊंची इमारत में ब्रूज खलीफा का नाम लेते है तो अब दुनिया का सबसे बड़ा होटल मक्का में बनकर तैयार होने जा रहा है।

3.५ बिलियन डॉलर की लागत

कहा जा रहा है कि 2017 तक सबसे बड़ा होटल बनकर तैयार होने वाला है। इस होटल का नाम अबराज कुदई होटल है। इस होटल में 10 हजार कमरे और 70 रेस्टोरेंट होंगे। खबरों के अनुसार 3.५ बिलियन डॉलर (करीब 23 हजार करोड़ रुपए)खर्च करके इसे बनाया जा रहा है।

इसके सऊदी अरब सरकार बना रही है। इ होटल का डिजाइन दार अल-हंदाशाह ग्रुप को दिया गया है। मक्का में ये होटल खास तौर पर दुनिया के हर कोने से आने वाले हज यात्रियों के लिए बनाया जा रहा है।

एक साथ कई हेलीकॉप्टर

इस होटल को मोरक्कन शैली में बनाया जाएगा।ये ऐसा होटल बन रहा है जिसकी छत पर हेलीपैड बनाए गए है जिस पर एक साथ कई हेलीकॉप्टर उतर सकेंगे। इस होटल के सभी कमरों में फाइव स्टार होटल जैसी सुविधाएं होंगी। 48 मंजिल वाले इस होटल में 12 इमारतें होंगी। ये 46 लाख वर्ग फीट जमीन पर बन रहा है। दुनिया का सबसे ऊंचा गुंबद इस होटल पर होगा।

Tags:    

Similar News