OMG: क्या आपको पता है 'सोने के गहनों' में छिपा है इन बीमारियों का इलाज?

Update: 2016-09-25 08:35 GMT

लखनऊ: गहनों का नाम लेते ही महिलाओं के चेहरे पर जो ख़ुशी आती है, उसे शायद वह ही बयां कर सकती हैं। ऐसे में उनकी खुशी चार गुना और बढ़ जाती है, जब बात 'सोने के गहनों' की होती है। हमारे देश में एक तरफ जहां गहने पहनना राजश्री ठाठ-बाट में गिना जाता है, वहीं इनका यूज खूबसूरती में चार चांद लगाने में भी किया जाता है। कहते हैं कि एक औरत का श्रृंगार तब तक अधूरा होता है, जब तक उसने गहने न पहने हों।

पर क्या आप जानते हैं कि रीति-रिवाजों की परंपरा को आगे बढाने और महिलाओं की सुंदरता में चांद लगाने वाले इन 'सोने के गहनों' का साइंटिफिक महत्त्व भी है। इन 'सोने के गहनों' को पहनने से खूबसूरती बढ़ने के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी भी कई फायदे होते हैं। आजकल भले ही कुछ लड़कियां 'सोने के गहने' पहनना न पसंद करती हों, लेकिन 'सोने के गहनों' को पहनने से होने वाले फायदों को जानकर वह पहनना शुरू कर देंगी।

आगे की स्लाइड में जानिए सोने के गहने पहनने से होने वाले फायदे

वैज्ञानिकों के अनुसार सोने में पाए जाने वाले तत्वों से बॉडी को बाहरी इन्फेक्शन से सुरक्षा मिलती है। 'सोने के गहने' पहनने सेअर्थराइटिस जैसी बीमारियां दूर होती हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए सोना पहनने से कैसे स्किन में आता है ग्लो

'सोने के गहनों' से खूबसूरती के साथ स्किन भी चमकती है। इसे पहनने से स्किन में ख़ासा निखार आता है। इससे डेड सेल्स दूर होती हैं, जिससे स्किन को ग्लो करने का मौका मिलता है।

आगे की स्लाइड में जानिए सोने के गहनों से होने वाले कारगर फायदे

वैज्ञानिकों की मानें तो अगर बॉडी में किसी तरह का कोई घाव हो गया है, तो 'सोने के गहने' उसे पूरा करने में कम से कम समय लेते हैं। घाव वाली जगह पर सोने का यूज करने से शरीर पर लगी चोट जल्द ही ठीक हो जाती है।

आगे की स्लाइड में जानिए किस बीमारी से रखते हैं दूर सोने के गहने

वैज्ञानिकों की मानें तो 'सोने के गहनों' पहनने वाली महिलाओं में ब्लड सर्कुलेशन काफी सुचारू रूप से होता है और इससे हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी से राहत मिलती है।

आगे की स्लाइड में जानिए सोने के गहनों के अन्य फायदे

कहा जाता है कि 'सोने के गहने' पहनने से शरीर का टेम्परेचर सही बना रहता है।

आगे की स्लाइड में जानिए किस तरह तनाव से मिलती है राहत

वैज्ञानिकों की मानें तो जो महिलाएं 'सोने के गहने' पहनती हैं, उन्हें फ्रस्टेशन और टेंशन से राहत मिलती है। उनके दिमाग पर निगेटिविटी हावी नहीं रहती है। इनसे बॉडी में तनाव पैदा करने वाले हारमोन्स हमेशा दबे रहते हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए सोने के गहनों का गहरा महत्व

सोने के गहने तो वैसे भी महिलाओं की पहली पसंद होते हैं। इन्हें पहनने वाली महिलाएं अंडर से काफी खुश होती हैं और इन्हें पहनने से पॉजिटिव एनर्जी आती है।

 

Tags:    

Similar News