HEALTH TIPS: क्या आपको भी नहीं लगती है भूख, तो इस तरह से करें मुनक्कों का सेवन

Update: 2017-02-05 08:06 GMT

लखनऊ: आजकल भाग-दौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत का ठीक से ख्याल नहीं रख पाते हैं। दैनिक दिनचर्या में लोग इस कदर बिजी हो गए हैं कि उनकी भूख-प्यास ही गायब सी हो गई है। वहीं बड़े-बुजुर्गों में भी आजकल भूख न लगने की प्रवृत्ति बढ़ी है। भूख न लगने की वजह से लोग खाना नहीं खाते हैं, जिसकी वजह से उनकी बॉडी को एनर्जी नहीं मिलती है। उन्हें कमजोरी और थकान झेलनी पड़ती है। इसके अलावा लोगों के काम करने में भी कमी आ जाती है।

वैसे तो डॉक्टर्स इसके लिए दवाइयां बताते हैं। पर अगर आप इसके लिए नेचुरल तरीके अपनाएंगे, तो शायद हेल्थ पर कोई साइड इफ़ेक्ट नहीं पड़ेगा।

जी हां, आप अपनी भूख बढ़ाने के लिए मुनक्कों का सेवन कर सकते हैं। आपको शायद पता नहीं होगा, लेकिन स्वास्थ्य के लिए मुनक्के काफी फायदेमंद होते हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए मुनक्का के सेवन के फायदे

अगर आपको कम भूख लगती है, तो रात को दूध में 30-40 मुनक्‍का को उबालकर हर रोज सोने से पहले पिएं। इससे न केवल आपकी कमजोरी दूर होगी बल्कि खाने की भूख भी तेजी से बढ़ेगी।

आगे की स्लाइड में जानिए मुनक्कों के और भी फायदे

जिन लोगों को गैस की प्रॉब्लम होती है, उनमें भी भूख की कमी देखी जाती है। तो अगर आपको भी गैस की प्रॉब्लम है, तो मुनक्के को दूध के साथ मिला लें। इससे गैस की प्रॉब्लम दूर होगी और भूख बढ़ेगी।

आगे की स्लाइड में जानिए मुनक्कों के और भी फायदे

अगर आपको डायबिटीज है, तो मुनक्के काफी फायदा करेंगे। इसके लिए 8 से 10 मुनक्कों को 2 लौंग के साथ पानी में उबाल लें। फिर मुनक्कों को पीसकर छानकर चाय की तरह पीएं। इससे काफी आराम मिलेगा।

आगे की स्लाइड में जानिए मुनक्कों के और भी फायदे

कुछ लोगों को घबराहट की प्रॉब्लम होती है और हृदय में रह-रहकर दर्द उठता है। ऐसे मरीजों के लिए मुनक्के रामबाण इलाज हैं। इसलिए हर रोज मुनक्कों का सेवन जरूर करना चाहिए।

 

Tags:    

Similar News