छठ पूजन में दिखा सेल्फी का क्रेज, महिलाओं ने लोकगीतों पर कुछ यूं लगाए ठुमके

Update: 2016-11-08 05:08 GMT

लखनऊ: आस्था के महापर्व छठ पूजन का आज गोमती नदी के के किनारे बड़ी ही श्रद्धा और धूम के साथ समापन हुआ। जिधर देखो बस पूजा-भक्ति का माहौल नजर आ रहा था। मौसम के हलके ठंड होने के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाएं, लड़कियां और पुरुष इस पूजा में भाग लेने के लिए पहुंचे। यह भव्य नजारा गोमती नदी के किनारे लक्ष्मण झूला मैदान का था। जहां एक से बढ़कर एक छठी मैया के गाने गूंज रहे थे।

आगे की स्लाइड में जानिए कैसी रही छठ पूजा की धूम

गोमती नदी के किनारे लक्ष्मण झूला के मैदान में छठ केलवा जे फरेला घवद से, ओह पर सुगा मेडराय, आदित लिहो मोर अरगिया, दरस देखाव ए दीनानाथ, उगी है सुरुजदेव, हे छठी मइया तोहर महिमा अपार, काच ही बास के बहंगिया बहंगी लचकत जाय जैसे गाने माहौल को और भी भक्तिमय बना रहे थे।

आगे की स्लाइड में देखिए महापर्व पर कैसे महिलाओं ने की पूजा

सूर्य भगवान के महापर्व छठ के अंतिम दिन आज महिलाओं ने सुबह उगते हुए सूरज को अर्घ्य देकर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की।

आगे की स्लाइड में देखिए कैसे जुटी महिलाओं की भीड़

गोमती नदी के किनारे लक्ष्मण झूला के मैदान में सुबह 4:30 बजे से ही छठीव्रती महिलाओं की भीड़ जमना शुरू हो गई। थोड़ी देर बाद तो जैसे नदी के किनारे आस्थाओं का महाकुंभ लग गया। जिधर देखो, उधर ही भीड़ दिखाई दे रही थी।

आगे की स्लाइड में देखिए छठ पूजा पर महिलाओं की भक्ति का नजारा

उगते सूरज को अर्घ्य देने के लिए महिलाओं की भारी भीड़ जुटी पूजन के लिए महिलाएं हाथों में सूप लेकर उसमें पान, सुपारी, फल, अगरबत्ती, ठेकुआ और गन्ना जैसी सामग्री लेकर नदी के किनारे पहुंची और पूजा की।

आगे की स्लाइड में देखिए कैसा रहा लक्ष्मण झूला मैदान में नजारा

महिलाएं अपनी-अपनी टोलियों के संग पहुंची कोई लोकगीत गा रही थी, तो कोई मन ही मन मां से मनोकाम्पना पूरी करने की गुजारिश कर रही थी।

आगे की स्लाइड में देखिए छठ पूजा अद्भुत का नजारा

कहा जाता है कि इस व्रत को पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ रखने से संतान प्राप्ति के संग घर में सुख-संपति आती है।

आगे की स्लाइड में देखिए किस तरह मनाया महिलाओं ने छठ मैया को

आगे की स्लाइड में देखिए कैसे महिलाओं ने कैद की छठ पूजा में अपनी यादें

आगे की स्लाइड में देखिए सुबह 5 बजे लक्ष्मण झूला मैदान में जुटी महिलाओं की भीड़

आगे की स्लाइड में देखिए किस तरह छठ पूजा में लोगों ने हवा में उड़ाई कंदीलें

आगे की स्लाइड में देखिए किस तरह लोगों ने छत मैया से मांगी मुरादें

आगे की स्लाइड में देखिए महिलाओं में छठ पूजा की महिलाओं के चेहरे पर ख़ुशी

आगे की स्लाइड में देखिए छठ पूजन के लिए जुटी महिलाओं की भीड़

आगे की स्लाइड में देखिए किस तरह महिलाओं ने लगाए पूजन घाट पर ठुमके

आगे की स्लाइड में देखिए छठ पूजन पर पुरुषों के ठुमके

आगे की स्लाइड में देखिए नदी किनारे कैसे बना दीवाली का नजारा

आगे की स्लाइड में देखिए किस तरह पानी में खड़े होकर दिखी महिलाओं की श्रद्धा

आगे की स्लाइड में देखिए कैसे छठव्रतियों ने बनाया पूजन को यादगार

आगे की स्लाइड में देखिए कैसे छठ पूजन पर पतियों ने दिया पत्नियों का साथ

 

 

 

 

 

Tags:    

Similar News