पाना है हैंडसम और डैशिंग लाइफ पार्टनर, तो लड़कियां जरुर करें यह उपाय

Update: 2017-08-09 08:28 GMT

सहारनपुर: सुंदर और पढ़ा लिखा पति पाना हर लड़की का एक ऐसा सपना होता है, जिसे पूरा करने के लिए वह क्या कुछ नहीं करती। लेकिन आज का मानव स्वार्थपरक हो गया है, ऐसे में सुंदर, सुशील और पढ़ा लिखा तथा बिजनेस मेन लाइफ पार्टनर मिले या न मिले, यह कहना थोड़ा मुश्किल होता है। स्वार्थपरक दुनिया में जो दिखता है, उसके पीछे की असलियत वैसी नहीं होती।

यदि लड़कियां अपनी पसंद का लाइफ पार्टनर चाहती हैं तो उन्हें यह उपाय जरुर करना चाहिए। माता सीता ने भी भगवान श्रीराम को अपने पति के रुप में पाने के लिए इस उपाय को किया था। रामायण में उल्लेख मिलता है कि माता सीता ने भगवान शंकर की अर्धांगनी मां गौरी की स्तुति करके मनचाहा वर पाया था।

आगे की स्लाइड में जानिए हैंडसम पति के लिए लड़कियां कौन से करें उपाय

सोमवार और शुक्रवार स्नान के बाद इस स्तुति को पढ़कर कुंवारी कन्याएं पाएं मां गौरी का वरदान :

जय जय गिरिराज किसोरी।

जय महेस मुख चंद चकोरी॥

जय गजबदन षडानन माता।

जगत जननि दामिनी दुति गाता॥

देवी पूजि पद कमल तुम्हारे।

सुर नर मुनि सब होहिं सुखारे॥

मोर मनोरथ जानहु नीकें।

बसहु सदा उर पुर सबही के॥

कीन्हेऊं प्रगट न कारन तेहिं।

अस कहि चरन गहे बैदेहीं॥

बिनय प्रेम बस भई भवानी।

खसी माल मुरति मुसुकानि॥

सादर सियं प्रसादु सर धरेऊ।

बोली गौरी हरषु हियं भरेऊ॥

सुनु सिय सत्य असीस हमारी।

पूजिहि मन कामना तुम्हारी॥

नारद बचन सदा सूचि साचा।

सो बरु मिलिहि जाहिं मनु राचा॥

मनु जाहिं राचेउ मिलिहि सो बरु सहज सुंदर सांवरो।

करुना निधान सुजान सीलु सनेहु जानत रावरो॥

एही भांती गौरी असीस सुनी सिय सहित हियं हरषीं अली।

तुलसी भवानिहि पूजि पुनि पुनि मुदित मन मंदिर चली॥

Tags:    

Similar News