WOW:देश में ही नहीं, विदेशी धरती पर भी सुन सकते हैं ये 7 नाम

Update: 2018-09-13 10:13 GMT

हमारे देश में एक ही नाम की दो जगह अलग-अलग स्थानों पर स्थित हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि हमारे देशी शहरों के नाम क्या विदेशों में भी हैं। दुनिया में ऐसे कई देश हैं, जहां के शहरों के नाम हमारे भारत के शहरों के देसी नाम से बड़े प्रसिद्ध हैं। आज हम आपको उन्हीं शहरों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनके नाम पर विदेशों में भी जगह हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

जलेबी व पोहे के लिए प्रसिद्ध इंदौर शहर से इतर एक इंदौर अमेरिका के पश्चिमी वर्जिनिया के समीप भी स्थित है। जानकारी के अनुसार यह एक अनिगमित क्षेत्र है।

जो दिल्ली हमारे भारत में है , उसे यूएसए में भी जाना जाता है। कनाडा के ऑन्टोरियो में डेल-हाई नाम का एक शहर है, जिसे अगर बोला जाए, तो दिल्ली ही समझ आता है।

भारत में स्थित हैदराबाद तेलंगाना एवं आंधप्रदेश राज्य की संयुक्त राजधानी है। वहीं पाकिस्तान के कराची शहर से लगभग 150 किलोमीटर दूर सिंध प्रांत में भी एक हैदराबाद स शहर है। बताया जाता है कि इस शहर का नाम मुहम्मद साहब के भतीजे हैदरअली के नाम पर रखा गया था। ये शहर अपने इत्र के लिए भी जाना जाता है।

इरनाकुलम की राजधानी है कोच्ची। वहीं जापान में भी एक शहर है कोच्ची। भारत के कोच्ची और जापान के कोच्ची की खास बात ये है कि दोनों जगह सी-फूड को काफी पसंद किया जाता है।

स्कॉटलैंड में एक शहर का नाम पटना बिहार के पटना से इंस्पायर होकर रखा गया था। दरअसल, विलियम फुर्लाटोन, जिन्होंने स्कॉटलैंड में पटना नाम से एक गांव बनाया उनके पिताजी ईस्ट इंडिया कंपनी में कार्यरत थे। उन्हें पटना नाम इतना अच्छा लगा कि उन्होंने इस गांव का नाम ही पटना रख लिया।

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता एक बहुत ही सुंदर और यूनिक शहर है, वहीं यूएस में बसा एक शहर कलकत्ता को कोल टाउन के नाम से भी जाना जाता है।

भारत का लखनऊ शहर जहां अपने अदब और खान-पान के लिए जाना जाता है, वहीं यूनाइटेड स्टेट्स में मौजूद एक 16 कमरों और 5500 एकड़ में फैली पहाड़ी पर मौजूद एक प्रॉपर्टी का नाम लखनऊ है। जिसका भारत के लखनऊ से ऐतिहासिक कोई संबंध है।

Tags:    

Similar News