इस कस्बे के हर घर में हैं तीन दरवाजे, नहीं पता चला क्या है इसका रहस्य

Update: 2016-06-02 09:53 GMT

देवरिया: अक्सर ही अपने देखा होगा कि लोगों के घरों में एक या दो दरवाजे होते हैं पर आपको उस कस्बे के बारे में जानकर बड़ी हैरानी होगी, जहां हर घर में तीन-तीन दरवाजे बने हैं। यूपी में देवरिया जिला मुख्यालय से 37 किमी दूर मझौली राज कस्बे में घरों में तीन दरवाजे लगाने का रहस्य आज भी बरकरार है। कस्बे हर घर में तीन-तीन दरवाजे बने हुए हैं।

कुछ लोगों ने इस मिथक को तोड़ने का किया प्रयास

-कुछ लोगों ने नए मकानों में इस मिथक को तोड़ने का प्रयास किया।

-लेकिन उन्हें भी तीसरे दरवाजे के रूप में मकान में खिड़की लगवानी पड़ी।

-पुराने लोगों का मानना है कि यह कस्बा सूर्य भेदी है।

-इस दोष को कम करने के लिये यहां हर मकान में तीन-तीन दरवाजे लगे हैं।

क्या है इसके पीछे कहानी

-पुराने जानकार बताते हैं कि यह कस्बा तीन दिशाओं से नदी से घिरा है।

-एक बार यहां प्रलयकारी बाढ़ आई थी और पूरा एरिया जलमग्न हो गया था।

-लोगों में हाहाकार मच गया। उस समय यहां कुछ दिव्य साधु तपस्या कर रहे थे।

-उनसे जनता ने जीवन रक्षा तथा प्रलय रोकने की गुहार लगाई और संतों जगह-जगह बैठ कर तपस्या करने लगे।

-प्रलय ने अपना रास्ता बदल दिया।

आज भी हैं साधुओं के मंदिर

-यहां आज भी सातों संतों के मंदिर आज भी विराजमान है।

-कहा जाता है कि इस कस्बे पर फिर कोई अनिष्टकारी प्रलय न आए।

-इसके लिए आज भी यहां मकानों में तीन दरवाजे लगाए जाते हैं।

Tags:    

Similar News