GOOD NEWS: अब नहीं झेलने होंगे रात के खर्राटे, ये स्मार्ट बेड देगा आरामदायक नींद

Update: 2017-01-06 10:55 GMT

लखनऊ: क्या आप भी खर्राटों से परेशान है? क्या आपके घरवालों के खर्राटों से आपकी नींद पूरी नहीं हो पाती ? अगर हां, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि अब खर्राटे रोकने के लिए आ गया है एक नया स्मार्ट बेड। जो खुद ही एडजेस्ट हो जाएगा और खर्राटे रोकेगा।

आगे की स्लाइड में जाने स्मार्ट बेड से जुडी और बातें...

अमेरिका की एक कंपनी ने एक स्मार्ट बेड विकसित किया है जो आपके खर्राटे रोकने और अच्छी नींद और आरामदायक स्थिति के लिए खुद से एडजस्ट हो सकता है।

किसने लॉन्च किया ये बेड

लॉस वेगास में CES व्यापार शो में स्लीप नंबर ने इस स्मार्ट बेड को पेश किया। यह खुद से एडजस्ट हो जाता है जिससे दोनों साथियों को पूरी रात आराम से सोने में मदद मिलेगी।

अमेरिका आधारित कंपनी सेलेक्ट कंफर्ट की सीईओ शेली इबाच ने यह स्लीप नंबर गद्दा पेश किया। उन्होंने कहा कि आज हम इस बेड को पेश करने के लिए काफी एक्ससाइटेड हैं। ये एक क्रांतिकारी प्रोडक्ट है। यह इस चीज को फिर से परिभाषित करेगा कि लोग अपने बिस्तर से क्या चाहते हैं।

Similar News