Gold Silver Price Today: यूपी में सोना चांदी के नए दाम जारी, आपके शहर में इस भाव पर पहुंचा 24 कैरेट गोल्ड

Gold Silver Price Today: लखनऊ बुलियन मार्केट में रविवार को लोगों को सोने के दाम से झटका मिला है। शहर में सोना करीब 100 रुपये महंगा हुआ है। जानिए अपने शहर के क्या रेट हैं।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-05-05 01:37 GMT

Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया) 

Gold Silver Price Today: यूपी की सर्राफा बाजार में 05 मई को सोना चांदी के नए दाम आ गए हैं। प्रदेश में एक बार फिर लोगों को सोने के भाव से झटका मिला है। सोना 100 रुपए महंगा हुआ है, जबकि चांदी के दाम 500 रुपये कम हुए हैं। ऐसे में अगर आप सोना या चांदी (Gold Silver Rate Today की खरीदारी करने की सोच रहें हैं तो आज आपको सोने के लिए छोड़ा अधिक तो चांदी के कम रुपये खर्च करने होंगे। तो आइये आपको बताते हैं कि सोने-चांदी के रविवार के लेटेस्ट रेट (Latest Gold Rate In India) क्या हैं?

सोना 100 रुपये उछला

लखनऊ बुलियन मार्केट में रविवार को लोगों को सोने के दाम से झटका मिला है। शहर में सोना करीब 100 रुपये महंगा हुआ है। 24 कैरेट सोना 100 रुपए महंगा होकर 71,980 रुपये 10 ग्राम पर पहुंच गया है। 22 कैरेट सोना भी 100 रुपये उछला है और यह 66 हजार रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले शनिवार को 24 कैरेट सोना 540 रुपये सस्ता हुआ था और यह 71,880 रुपये 10 ग्राम था। वहीं, 22 कैरेट सोना 500 रुपए कम होकर 65,900 रुपये 10 ग्राम पर था।

चांदी 500 रुपये टूटी

लखनऊ सराफा बाजार में चांदी रविवार को 500 रुपये किलो टूटी है। इसके बाद 83 हजार रुपये किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले शनिवार को इससे भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ था और यह 83,500 रुपए 10 ग्राम ट्रेंड कर रही थी।

अन्य शहर में सोने का भाव

कानपुर

66,000 (22 कैरट)

71,980 (24 कैरट)

आगरा

66,000 (22 कैरट)

71,980 (24 कैरट)

नोएडा

66,000 (22 कैरट)

71,980 (24 कैरट)

गाजियाबाद

66,000 (22 कैरट)

71,980 (24 कैरट)

वाराणसी

66,000 (22 कैरट)

71,980 (24 कैरट)

मथुरा

66,000 (22 कैरट)

71,980 (24 कैरट)

यूं पता करें मिस्ड कॉल से भाव

इंडियन बुलियन मार्केट में सोना चांदी के भाव हर दिन जारी किये जाते हैं, लेकिन शनिवार और रविवार छुट्टी होने के चलते इसके भाव जारी नहीं किए जाते हैं। जारी हुए भाव में जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स नहीं जोड़ होता है। लोग 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट की जानकारी 8955664433 पर मिस्ड कॉल से भी पा सकते हैं। इसके अलावा लोग www.ibja.co या ibjarates.com पर विजिट करके भी रेट की जानकारी हासिल कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News