स्मोग के बुरे प्रभाव का आपकी बॉडी पर नहीं होगा असर, ये घरेलु उपाय होंगे कारगर

Update: 2016-11-09 07:40 GMT

लखनऊ: दीवाली के बाद देश की राजधानी दिल्ली तो वैसे भी प्रदूषण की गिरफ्त में बुरी तरह आ चुकी है। वहीं उत्तर प्रदेश भी इससे अछूता नहीं है। यहां की हवा में भी जहर फ़ैल गया है। डॉक्टर्स ने तो यहां तक कह दिया है कि अगर आप एक भी दिन बिना चेहरे पर नकाब या कपड़ा बांधे घर से बाहर निकलते हैं, तो आपके अंदर 4 सिगरेट के बराबर जहर चला जाता है जो कि हेल्थ के लिए बहुत खतरनाक है। लगातार हवा में बारूदी धुएं की परत जमी हुई है।

हवाओं में धुंध जैसी छाई रहने के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत, आंखों में पानी आने और दृश्यता की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। इतना ही नहीं एक रिसर्च में लखनऊ को उत्तर प्रदेश के टॉप 5 पॉल्यूटेड शहरों में से एक बताया गया है। पॉल्यूशन की वजह से लोग घरों से कम निकल रहे हैं। पर्यावरण में बढ़ी इस समस्या को अचानक कम तो नहीं किया जा सकता है। लेकिन इसकी वजह से होनी वाली समस्याओं के बुरे असर से बचने के लिए कुछ उपाय तो कर सकते हैं। इस जहरीले धुंए के असर से बचने के लिए आप घर में रखी चीजों से ही खुद को बचा सकते हैं।

आगे की स्लाइड में जानिए घर की किन चीजों से बच सकते हैं आप जहरीले धुंए से

अदरक: अदरक की खूबियों के बारे में कौन नहीं जानता है? इसका यूज कई बीमारियों को दूर करने में किया जाता है। लेकिन आपको यह जानकार हैरानी होगी कि इस पॉल्यूशन में अदरक आपकी हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद है। अगर पॉल्यूशन की वजह से आपको बार-बार जुकाम और इंफेक्शन हो रहा है। तो अदरक खाना आपके लिए बहुत फायदेमंद है। गुनगुने अदरक के जूस में एक चम्मच शहद मिलाकर दिन में तीन बार पीने से बॉडी को काफी आराम मिलता है।

आगे की स्लाइड में जानिए और क्या हैं पॉल्यूशन से बचने के घरेलु उपाय

काली मिर्च: अक्सर पॉल्यूशन की वजह से खांसते-खांसते लोगों में कफ की प्रॉब्लम हो जाती है। तो पॉल्यूशन के बुरे प्रभाव से बचने के लिए काली मिर्च को मसल लें या फिर कूट कर पाउडर बना लें। इसे एक चम्मच शहद के साथ लेने छाती में जमा सारा कफ साफ हो जाता है। बता दें कि काली मिर्च फेफड़ों को साफ रखने में भी काफी फायदेमंद होती है।

आगे की स्लाइड में जानिए कैसे इस समस्या से बचाता है शहद

गुड़ और शहद: गुड़ और शहद का इस्तेमाल तो पुराने समय से ही कई तरह की बीमारियों को दूर करने में किया जाता रहा है। लेकिन पॉल्यूशन से बचाने में भी यह काफी कारगर है। अगर आप इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं। तो यह पॉल्यूशन से शरीर को हो रहे नुकसान से बचाकर इसे मजबूत बनाता है।

आगे की स्लाइड में जानिए कैसे लहसुन बचाता है पॉल्यूशन से

लहसुन: लहसुन में पाया जाने वाला एंटीबॉयोटिक गुण पॉल्यूशन के कारण होने वाले कफ से आपकी बॉडी को बचाता है। बता दें कि आपको लहसुन की कलियों को मसलकर इसे एक चम्मच मक्खन में अच्छी तरह पकाकर हर रोज खाना चाहिए। लेकिन आधे घंटे तक पानी न पीना चाहिए ऐसा करने से फेफड़ों में मौजूद सारा कफ निकल जाता है।

तो अगर आप भी शहर में बढ़े हुए पॉल्यूशन से परेशान हैं और आप भी इस तरह की परेशानियों से जूझ रहे हैं। तो आप इन आसान घरेलु उपायों को अपनाकर बच सकते हैं।

 

 

 

Tags:    

Similar News