टॉयलेट तो कहीं गहने ने तोड़ा रिश्ता,पढ़ें मैरिज ब्रेक के SHOCKING NEWS

Update: 2016-05-04 10:58 GMT

लखनऊ: ये 100 प्रतिशत सच है कि हर लड़का अपनी होने वाली पत्नी में अपनी मां को देखना चाहता है तो हर लड़की अपने पति में अपने पिता को। शादी जीवन भर का रिश्ता है, जो सामंजस्य, विश्वास और आपसी सहयोग की भावना पर टिका होता है। यही रिश्ता परिवार, समाज और काल का निर्माण करता है, लेकिन ये रिश्ता जितना अटूट होता है, उतना ही नाजुक भी। कुछ लोग इस पवित्र संबंध को जरा सी बात पर तोड़ने को तैयार हो जाते हैं। देखा जाता है कई बार बेहद छोटी बात पर रिश्ते बनते-बनते बिगड़ जाते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही घटनाएं बता रहे हैं, जिनमें बेहद अजीब कारणों से लोगों की शादी के रिश्ते टूट गए।

बिरयानी कम पड़ने पर मारपीट

अभी हाल ही में यूपी के कौशांबी में निकाह में बिरयानी कम पड़ गई तो लोगों ने मारपीट शुरू कर दिया था और निकाह टूटते-टूटते बचा था, लेकिन हर जगह ऐसा नहीं होता है। कुछ जगहों पर लोग जरा सी बात पर शादी तोड़ देते है।

प्रतीकात्मक फोटो

लाइट्स के लिए पिता ने तोड़ी शादी

अभी हाल ही में यूपी में शादी तोड़ने का एक अजीब मामला सामने आया था। दुल्हन के पिता ने सिर्फ इसलिए शादी तोड़ दी कि शादी में लाइट्स छोटी थी। शादी के दौरान मंडप में लगी हुई लाइट्स छोटी होने की बात पर इतनी बहस हो गई कि लड़की के पिता ने शादी तोड़ दी। सबके लाख समझाने पर भी कोई फायदा नहीं हुआ और दूल्हे को बारात वापस ले जानी पड़ी।

प्रतीकात्मक फोटो

ये तो बड़ा ही अजीब मामला था

कुछ दिनों पहले नाइ‍जीरिया में पति-पत्नी के बीच तलाक होने के पीछे बहुत ही अजीब वजह सामने आई है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, कोर्ट में दायर तलाक की अर्जी में महिला ने कहा था कि उसके पति का लिंग जरुरत से ज्यादा लंबा है। कोर्ट ने महिला की इस दलील को स्वीकारते हुए तलाक पर मुहर लगा दी। 3 बच्चों की मां आएशा की ये दूसरी शादी थी।

टॉयलेट नहीं बनने पर दूसरे से की शादी

लखनऊ की एक लड़की ने अपनी शादी इसलिए तोड़ दी, क्योंकि उसने जो डेट दी थी, तब तक ससुराल में टॉयलेट नहीं तैयार हो पाया था। टॉयलेट नहीं बनने पर लखनऊ निवासी नेहा ने पहले से फिक्स लड़के के बजाय दूसरे युवक के साथ विवाह कर लिया।

प्रतीकात्मक फोटो

गहने नहीं लाने पर तोड़ी शादी

पिछले महीने गोरखपुर में शादी के लिए गहने नहीं लाने पर शादी तोड़ दी गई। लड़की ने ऐलान किया कि बिना जेवरों के वह ससुराल नहीं जाएगी। ऐसा नहीं है कि उसके ससुराल वाले उसके लिए गहने नहीं बनाना चाहते थे, लेकिन उस वक्त सर्राफा व्यापारियों की हड़ताल थी, जिससे गहने नहीं बन सके थे। बस क्या था टूट गई शादी।

प्रतीकात्मक फोटो

काले रंग की वजह से बेरंग लौटी बारात

आगरा के फतेहाबाद में दो बहनों ने एक साथ आई अपनी बारात इसलिए लौटा दी, क्योंकि उनसे शादी करने आए दूल्हे काले थे। लड़कियों को शादी से पहले दूल्हों की केवल फोटो दिखाई गई थी. इसलिए सामने से देख कर वे नाराज़ हो गईं और शादी करने से मना कर दिया।

प्रतीकात्मक फोटो

देवर को भाभी ने चूमा तो शादी टूट गई

शादी समारोह में भाभी का अपने देवर को चूमना इतना भारी पड़ा कि दुल्हन ने शादी ही तोड़ दी। दरअसल हुआ ये कि अपने देवर की शादी से खुश भाभी ने उसके गालों को चूमा। इतना ही नहीं भाभी ने देवर के साथ डांस भी किया, लेकिन नई-नवेली दुल्हन और उसके परिवार वालों को ये रास नहीं आया। आखिरकार दूल्हे को बिना दुल्हन के वापस जाना पड़ा।

प्रतीकात्मक फोटो

दूल्हे को दुल्हन के साथ डांस पड़ा महंगा

फिरोजाबाद जिले में वरमाला के बाद दूल्हे को दुल्हन के साथ डांस करना महंगा पड़ा। दोस्तों के उकसाने पर दूल्हे राजा डीजे पर दुल्हन के साथ डांस करना चाहते थे, लेकिन दुल्हन ने मना कर दिया। इस बीच लड़का दुल्हन को नचाने पर अड़ गया। इस बीच हो रही नोंक-झोंक के दौरान दुल्हन के मामा बीच-बचाव को आये तो दूल्हे ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। इससे गुस्साई दुल्हन ने जयमाला तोड़ दी और शादी से इंकार कर दिया।

प्रतीकात्मक फोटो

डीजे पर डांस को लेकर टूटी शादी

गोरखपुर में डीजे पर डांस को लेकर घराती-बराती भिड़ गए। नशे में धुत युवकों ने दूल्हे और उसके परिवार के सदस्यों को पीटकर मामले को तूल दे दिया। दोनों पक्षों के आमने-सामने होने पर दुल्हन के भाई सहित कई लोगों के सिर फट गए। मारपीट से आहत दूल्हे ने शादी से मना कर दिया।

प्रतीकात्मक फोटो

दरवाजे तक दुल्हा कार से नहीं आया तो टूट गई शादी

गोरखपुर में द्वार पूजा के लिए लड़के की कार को सही रास्ता न मिलने पर भी लड़की के परिजन जबरन उसे दरवाजे तक लाने की जिद पर अड़ गए। लड़के के पिता ने कहा कि किराए की कार में कुछ नुकसान हो गया तो उसे भरना पड़ेगा। इसलिए उनका लड़का पैदल ही दरवाजे तक जाएगा। बस इतनी सी बात पर विवाद हो गया और मारपीट के बाद बारात वापस चली गई।

आइसक्रीम ने तोड़ी शादी

पिछले सप्ताह मथुरा में एक शादी सिर्फ़ इसलिए टूट गई क्योंकि शादी समारोह में आइसक्रीम कम पड़ गई। जयमाला के दौरान दोनों पक्ष आपस में आइसक्रीम के लिए बहस करने लगे. बात इतनी बढ़ गई कि पुलिस बुलानी पड़ी और दुल्हन पक्ष के सात लोगों को अरेस्ट भी करना पड़ा। दोनों पक्षों की तरफ से एफआईआर दर्ज करवाई गई और दूल्हे को बारात लेकर वापस जाना पड़ा।

Tags:    

Similar News