Viral video: ऐसा क्या कर रहे ये जूनियर-सीनियर कि तीन करोड़ से अधिक लोगों ने देखा ये वीडियो, आप भी देंखे

Viral video: सोशल मीडिया पर आये दिन कुछ न कुछ ऐसी वीडियो जरूर वायरल हो जाती है जो लोगों को बहुत पसंद आती है। इन दिनों कॉलेज में लड़का- लड़की के डांस का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे अब तक 3 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने देख लिया है।

Report :  Sonali kesarwani
Update: 2024-08-26 08:41 GMT

Viral video: हम सब के कॉलेज में एक दिन ऐसा ज़रूर आता है जो लोगों के लिए बहुत खास होता है। हर किसी के अपने- अपने कॉलेज की यादें होती हैं जिसे वो ज़िन्दगी भर नहीं भूलता। ऐसी ही कॉलेज की बहुत मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें लड़का- लड़की आपस में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन डांस के बीच में ही एक ऐसा ट्विस्ट आता है कि जब लड़का, लड़की का हाथ छोड़कर भाग जाता है। इसके पीछे का कारण जानकर आप सब हैरान रह जायेंगे। जितने भी लोगों ने अभी तक इस वीडियो को देखा वो इसपर मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

डांस के बीच में आया मजेदार ट्विस्ट

वायरल वीडियो उत्तरांचल यूनविर्सटिी का बताया जा रहा है जिसे अब तक तीन करोड़ लोगों ने देख लिया है। दरअसल वीडियो में पहले लड़का- लकड़ी हाथ पकड़कर डांस कर रहे थे। इस फंक्शन में सीनीयर्स अपने जूनियर्स की आइस ब्रेकिंग कर रहे होते हैं। इसी दौरान डांस के बीच में अचानकर से ‘राखी बंधा लो’ गाना बज जाता है। जिसे सुनते ही लड़का अपनी महिला को-डांसर का हाथ छुड़ाकर भाग जाता है। जिसको देखकर वहां मौजूद लोगों की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहता। लोग जोर- जोर से चिल्लाते हुए अपनी जगह पर खड़े हो जाते हैं। सारे बच्चे हूटिंग करने लगते हैं। उस समय स्टेज पर जो भी लोग मौजूद रहते हैं वो भी निचे आ जाते हैं और जोर- जोर से हंसने लगते हैं।


वीडियो पर आ रहा मजेदार कमेंट

इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो पर लोग जबरदस्त प्रक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने मौज लेते हुए लिखा- इसे बर्फ तोड़ना नहीं दिल तोड़ना कहते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा कि उनका एक्सप्रेशन बदलने का नजारा बहुत ही मजेदार था। दूसरे यूजर ने कहा कि डीजे ऑपरेटर के लिए सूर्यवंशम वाली खीर भेज दूं क्या! तीसरे यूजर ने कहां कि भाई जो उसने लड़की का हाथ छोड़ा न ऊफ्फ!। इस वीडियो की बात करें तो इसे अब तब 3 करोड़ 28 लाख से अधिक व्यूज और 12 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इंस्टाग्राम पर @_leo.sr._ नाम के यूजर ने यह वीडियो शेयर किया है।

Tags:    

Similar News