Tripura CM: कौन हैं प्रतिमा भौमिक, जो बदल सकती त्रिपुरा का इतिहास, जानिए क्यों?

Tripura CM: पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस केद्रीय नेतृत्व केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक के नाम पर गंभीरता के साथ विचार कर रहा है। प्रतिमा भौमिक त्रिपुरा की पहिला महिला मुख्यमंत्री बन सकती हैं।

Written By :  Jugul Kishor
Update: 2023-03-05 03:22 GMT

प्रतिमा भौमिक (Pic: Social Media)

Tripura CM: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और उसके सहयोगियों ने पूर्वोत्तर में शानदार जीत हासिल की है। पार्टी ने राज्य की 60 विधानसभा सीटों में से 32 सीटें जीतकर त्रिपुरा में अपनी सत्ता बरकरार रखी। अगला बड़ा सवाल त्रिपुरा के नेतृत्व को लेकर है। मौजूदा मुख्यमंत्री माणिक साहा को चुनाव से पहले औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी के सीएम चेहरे पेश किया गया था। हालांकि, अब व्यापक अटकलें हैं कि राष्ट्रीय नेतृत्व अब उस फैसले पर पुनर्विचार कर सकता है।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस केद्रीय नेतृत्व केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक के नाम पर गंभीरता के साथ विचार कर रहा है। प्रतिमा भौमिक त्रिपुरा की पहिला महिला मुख्यमंत्री बन सकती हैं। ऐसा करके भाजपा त्रिपुरा में एक नया इतिहास बना सकती है। हालांकि भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से अभी तक आखिरी फैसला नहीं लिया गया। मौजूद समय में भौमिक केंद्रीय मंत्रिमंडल में राज्यमंत्री की भूमिका निभा रही हैं। प्रतिमा भौमिक ने त्रिपुरा की धनपुर विधानसभा सीट से चुनाव जीता है। प्रतिमा भौमिक ने 3,500 मतों से जीत हासिल की है। इस सीट को वाम मोर्चा का गढ़ माना जाता था। मार्च 1998 से मार्च 2023 तक पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार यहां से विधायक चुने गये हैं। 

कौन हैं प्रतिमा भौमिक? 

प्रतिमा भौमिक लोकसभा में पश्चिम त्रिपुरा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं। वह 1991 में भाजपा में शामिल हुईं और तब से लगातार पार्टी में सक्रिय हैं। भौमिक एक किसान परिवार से ताल्लुक रखती हैं और अपनी साधारण जीवन शैली और राजनीति में जमीन से जुड़े व्यवहार के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने त्रिपुरा की राजधानी शहर अगरतला में महिला कॉलेज से जैव विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। 

53 वर्षीय प्रतिमा भौमिक भाजपा में शामिल होने के एक साल बाद भाजपा त्रिपुरा राज्य समिति के सदस्य नियुक्त की गयी। जिसके बाद उन्हें 1992 में धनपुर मंडल के नेता के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्होंने त्रिपुरा की भाजपा महिला मोर्चा और संगठन की राज्य युवा शाखा की उपाध्यक्ष बनने के लिए कड़ी मेहनत की।

बीजेपी के उपाध्यक्ष के रूप में दो साल की सेवा के बाद, उन्हें 2018 के चुनावों से पहले त्रिपुरा बीजेपी महासचिव नियुक्त किया गया, जिसमें बीजेपी को भारी जीत मिली। 2019 के लोकसभा चुनाव में भौमिक ने तीन लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। वह त्रिपुरा में पहली महिला भाजपा सांसद हैं और केंद्रीय मंत्रिमंडल में नियुक्त होने के बाद केंद्रीय मंत्री बनने वाली पहली महिला हैं।

प्रतिमा भौमिक एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में, वह राज्य में अल्पसंख्यकों और महिलाओं के अधिकारों के विभिन्न मुद्दों को उठाने में सक्रिय रूप से शामिल रही हैं। वह विशेष रूप से कला और संस्कृति के राज्य के पारंपरिक रूपों का समर्थन करती है।

नवीनतम त्रिपुरा विधानसभा चुनावों में, फायरब्रांड भाजपा नेता ने धनपुर में सीपीएम को चौंका दिया - एक पारंपरिक वाम गढ़ जहां पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार पिछले 50 वर्षों से निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 

बता दें कि त्रिपुरा में 8 मार्च को भारतीय जनता पार्टी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होगा, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी शामिल होंगे।  पीएम के दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं।  विवेकानंद मैदान में त्रिपुरा के नये मुुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया है। 

Tags:    

Similar News