Tripura Elections 2023 Voting: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म, 81% हुआ मतदान...2 मार्च को होगी मतगणना

Tripura Elections 2023 Voting: त्रिपुरा विधान सभा चुनाव में मुख्य मुकाबला बीजेपी व आईपीएफटी गठबंधन और सीपीएम व कांग्रेस गठबंधन और पूर्वोत्तर राज्य के पूर्व शाही परिवार के वंशज द्वारा गठित एक क्षेत्रीय पार्टी त्रिपुरा मोथा के बीच है।

Report :  Prashant Dixit
Written By :  Jugul Kishor
Update: 2023-02-16 13:12 GMT

Tripura Elections 2023 Voting Live (Photo: Social Media)

Tripura Elections 2023 Voting: त्रिपुरा में 60 सीटों वाली विधानसभा के लिए मतदान समाप्त हो चुका है। शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग ने पुख्ता बंदोबस्त किये थे। बावजूद कुछ जगहों पर हाथापाई की ख़बरें आई। शेष चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। कड़ी सुरक्षा के बीच गुरुवार (16 फ़रवरी) को 3,337 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। शाम 4 बजे वोटिंग ख़त्म हुआ। चुनाव आयोग ने बताया शाम 4 बजे तक 81 प्रतिशत मतदान हुआ।

चुनाव में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी (BJP), आईपीएफटी गठबंधन, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, कांग्रेस गठबंधन और पूर्वोत्तर राज्य के पूर्व शाही परिवार के वंशज द्वारा गठित एक क्षेत्रीय पार्टी 'टिपरा मोथा' हैं। वोटों की गिनती 2 मार्च को होगी। इस बार त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में 13.53 लाख महिलाओं समेत कुल 28.13 लाख वोटर्स अपने मताधिकार का प्रयोग करने को तैयार थे। इस चुनाव में वोटिंग के लिए राज्य में सभी 3,337 मतदान केंद्र बनाए गए थे। जिनमें 1,100 मतदान केंद्रों की पहचान संवेदनशील और 28 की अति संवेदनशील के रूप में की गई। 

Live Updates
2023-02-16 12:25 GMT

वोटिंग खत्म, चुनाव सामग्री जमा करने रिसीविंग सेंटर पहुंचे कर्मी

त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद मतदान कर्मी उमाकांत अकादमी, अगरतला में चुनाव सामग्री जमा करने पुहंचे। आपको बता दें, चुनाव सामग्री जमा करने के लिए उमाकांत अकादमी में रिसीविंग सेंटर बनाई गई है।


2023-02-16 12:24 GMT

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म

त्रिपुरा की 60 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान खत्म हो चुका है। 

2023-02-16 12:23 GMT

त्रिपुरा में दोपहर 3 बजे तक 69.96% वोटिंग

त्रिपुरा में दोपहर 3 बजे तक राज्य भर में कुल 69.96% मतदान हुआ। 

2023-02-16 09:27 GMT

Tripura Elections 2023 Voting Live: मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद त्रिपुरा कांग्रेस और भाजपा को उनके अपने आधिकारिक हैंडल से अपने लिए वोट की अपील करने के ट्वीट के लिए नोटिस भेजा। 

2023-02-16 08:40 GMT

Tripura Elections 2023 Voting Live: चुनाव आयोग के मुताबिक त्रिपुरा विधानसभा चुनाव में दोपहर एक बजे तक 51.35 प्रतिशत वोटिंग हुई  है। 

2023-02-16 06:23 GMT

Tripura Elections 2023 Voting Live: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है, 11 बजे तक 32.06% मतदान हुआ।

2023-02-16 06:08 GMT

Tripura Elections 2023 Voting Live: साउथ त्रिपुरा के शांतिरबाजार क्षेत्र में पोलिंग स्टेशन के बाहर CPI समर्थक के साथ मारपीट होने की खबर आ रही है।

2023-02-16 05:45 GMT

Tripura Elections 2023 Voting Live: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान जारी है। त्रिपुरा विधानसभा में विपक्ष के नेता और CPI (M) नेता माणिक सरकार ने अगरतला में वोट डाला। 

2023-02-16 05:16 GMT

त्रिपुरा में लगातार वोटिंग जारी है। प्रदेश में सुबह 9 बजे तक 12.76 फीसदी वोटिंग हो चुकी है। जानें प्रदेश में कहां कितनी वोटिंग हुई है। 

पश्चिमी त्रिपुरा- 14.56%

धलाई- 13.62%

गोमती- 12.99%

नॉर्थ त्रिपुरा- 12.79%

साउथ त्रिपुरा- 14.34%

ऊनाकोटी- 13.34%

2023-02-16 04:29 GMT

Tripura Elections 2023 Voting Live: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है, सुबह नौ बजे तक 13.76 फीसदी मतदान हुआ।

Tags:    

Similar News