Corona in Meerut: मेरठ में कोरोना का खतरा बढ़ा, एक दिन में मिले 67 नए केस, लोगों में बढ़ रही दहशत

Corona in Meerut: उत्तर प्रदेश के जनपद मेरठ में कोरोना का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। आज फिर से जिले में 67 नए केस मिले हैं। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 252 हो गई है।

Report :  Sushil Kumar
Update: 2022-08-06 16:26 GMT

मेरठ में कोरोना का खतरा कम: Photo- Social Media

Corona in Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ में कोरोना (corona in meerut) का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। आज फिर से जिले में 67 नए केस मिले हैं। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 252 हो गई है। इसमें 228 मरीज ऐसे हैं जो होम आइसोलेशन में रहकर इलाज करा रहे हैं।बताया गया कि छह माह बाद फिर इतनी संख्या में इतने मरीज मिले हैं। पिछले करीब एक सप्ताह से जिस तरह से कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ रही है उससे से शहरवासियों में दहशत फैल रही है।

जिलाधिकारी दीपक मीणा (District Magistrate Deepak Meena) ने कोरोना को लेकर सीएमओ को निर्देश दिए हैं कि कोविड संक्रमितों के संपर्क वालों की अधिक से अधिक जांच की जाए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.अखिलेश मोहन ने लोगों से घबराने की जगह एहतियात बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करें और मास्क लगाएं। टीकाकरण भी जरूर कराएं।

अगर दोनों डोज लग गई हों तो तीसरा टीका भी लगवा लें- मुख्य चिकित्सा अधिकारी

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि अगर दोनों डोज लग गई हों तो तीसरा टीका भी लगवा लें। शनिवार को 2400 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई है। इसमें 67 लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है। अब जिले में कोरोना पीड़ितों की संख्या 252 पहुंच गई है। इसमें 24 मरीज अस्पताल में भर्ती होकर इलाज करा रहे हैं। शनिवार को 16 लोगों को डिस्चार्ज किया गया।

राजेन्द्र नगर व संजय नगर में दो-दो मरीज मिले

शनिवार को जो जांच रिपोर्ट आई है इसमें 30 पुरुष और 37 महिलाएं कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। आज मिले नए मरीजों में सबसे अधिक 15 मरीज दौराला में मिले हैं। इसके अलावा माछरा,पल्हैड़ा में आठ-आठ मरीज मिले हैं। रजपुरा में पांच,नगला बट्टू में चार व अब्दुल्लापुर, लक्खीपुरा में तीन-तीन मरीज मिले हैं। इसके अलावा जानी, कंकरखेड़ा, मलियाना, पुलिस लाइन, रजबन, राजेन्द्र नगर व संजय नगर में दो-दो मरीज मिले हैं।

इस्लामाबाद,जाहिदपुर,कसेरु बक्सर व लल्लापुरा में एक-एक मरीज मिला है। मुख्य चिकित्साधिकारी के अनुसार जिन क्षेत्रों में अधिक मरीज मिले हैं उन्हें हाई रिस्क जोन मानते हुए व्यापक सर्च अभियान चलाया जाएगा।

Tags:    

Similar News