Moradabad News: घर में घुसकर किया बलात्कार, बनाया अश्लील वीडियो

Moradabad News: मुरादाबाद जिले में युवक द्वारा महिला के घर में घुस कर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। घटना मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र की है।

Report :  Shahnawaz
Update: 2023-02-03 15:43 GMT

मुरादाबाद: आरोपी ने घर में घुसकर किया बलात्कार, बनाया अश्लील वीडियो

Moradabad News: मुरादाबाद जिले में युवक द्वारा महिला के घर में घुस कर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। घटना मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र की है। युवक का नाम अरुण कुमार है जो महिला का दूर का रिश्तेदार भी है। रिश्तेदार होने के नाते महिला के घर आना जाना भी था। अरुण इस महिला पर शुरू से ही गंदी नज़रे रखता था। जानकारी के अनुसार अरूण आवारा किस्म का लड़का है। गांव के ही आवारा लड़को के साथ ही उसका उठना बैठना है।

गांव की रहने वाली एक महिला के साथ अरुण ने शारीरिक संबंध बनाये। संबंध बनाने के बाद उस महिला की अश्लील वीडियो बनाई। जब महिला ने यह बात अपने घर पर बताने की कही तो अरूण ने वीडियो वायरल करने की दी धमकी। तब महिला ने एसएसपी से शिकायत करने की बात कही।

महिला के साथ दुश्कर्म के बाद बयाना वीडियो

बीते 16 अगस्त को शाम लगभग साढ़े 5 बजे अरुण घर मे घुस गया। घर मे महिला और उसका 4 साल का बच्चा ही था। मूंढापांडे थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला के घर में घुसकर अरुण ने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए। जिसके बाद महिला का आरोप है कि उसका अश्लील वीडियो बना लिया और अरुण अश्लील वीडियो को वायरल करने की लगातार महिला को धमकी दे रहा था। जिसकी शिकायत महिला ने मुंडापांडेय थाने पर की थी।

लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। जिसके बाद आज पीड़ित महिला ने मुरादाबाद एसएसपी हेमराज मीणा को शिकायती पत्र देते हुए आरोपी युवक के खिलाफ गिरफ्तारी की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई।

Tags:    

Similar News