Hapur News: चिट फंड कंपनी के डायरेक्टर सहित नौ आरोपितों पर हुई कार्रवाई

Hapur News: योगी सरकार 2.0 में जनपद पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। चिट फंड कंपनी के डायरेक्टर अशोक चौहान की पुलिस ने करीब 19.24 लाख रुपये की संपत्ती कुर्क की है।

Report :  Avnish Pal
Update:2022-11-12 19:49 IST

Hapur News (Social Media)

Hapur News: योगी सरकार 2.0 में जनपद पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। चिट फंड कंपनी के डायरेक्टर अशोक चौहान की पुलिस ने करीब 19.24 लाख रुपये की संपत्ती कुर्क की है। चिट फंड कंपनी के डायरेक्टर सहित नौ नटवरलालों की अब तक आरोपितों की 24.90 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। आरोपितों ने डेढ़ साल में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर आम जनता से करोड़ों रुपयों की रकम ठग ली थी। इस कार्रवाई के बाद अपराधी बैकफुट पर पहुंच गए हैं। संपत्ति कुर्क के मामले में जिला प्रदेश में नंबर एक पर आ गया है।

एसपी दीपक भूकर ने बताया कि महज डेढ़ साल की अवधि में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव चांदनेर निवासी अशोक चौहान ने धर्मपाल, सुषमा, सुनीता, संजीव, मुकेश, दिनेश, अशोक, चंद किरण के साथ मिलकर क्षेत्र सहित आसपास के जिलों के हजारों लोगों से करोड़ों की ठगी की थी। जिसमें अशोक के कई करीबी साथियों ने भी अहम भूमिका निभाई थी। पीड़ितों ने नटवरलाल और उसके साथियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके अलावा जिला बुलंदशहर के नरसैना थाने में आरोपितों के खिलाफ दर्जनों पीड़ितों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

अशोक चौहान के खिलाफ करीब 32 मुकदमे दर्ज हैं। दस जनवरी, 11 अप्रैल और आठ अक्टूबर को अशोक चौहान समेत अन्य आरोपितों की कुल 24.70 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की गई थी। अब अशोक मकान, दुकान, खेत सहित अन्य सामान के कुल 19.24 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क की गई है। आरोपितों की हापुड़ समेत गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, अमरोहा और बुलंदशहर में करोड़ों रुपये की संपत्ति चिह्नित भी की गई है। जिसकी कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संपत्ति कुर्क के संबंध में जिलाधिकारी मेधा रूपम को सूचना दे दी गई थी। प्रशासनिक अधिकारियों की अनुमति के बाद संपत्ति को भी कुर्क किया गया है।

प्रदेश में नंबर एक पर जिला- एसपी दीपक भूकर ने बताया ठगों की संपत्ति कुर्क करने के मामले में जनपद नंबर एक पर है। अन्य किसी भी जिले में इतनी संपत्ति कुर्क नहीं की गई है। इस उपलब्धि पर एसपी ने पुलिस का भी उत्सावर्धन किया है।

Tags:    

Similar News