Agra News: राहुल तिवारी ने अफ्रीका में 19000 फीट ऊंची माउंट किलिमंजारो पर तिरंगा फहराया
Agra News: साल के पहले दिन 1 जनवरी को आगरा के राहुल तिवारी ने अफ्रीका महाद्वीप की 19000 फीट ऊंची माउंट किलिमंजारो पर तिरंगा फहराया।;
Report : Rahul Singh
Update:2023-01-09 14:50 IST
पर्वतारोही राहुल तिवारी (Pic: Social Media)
Agra News: आगरा के पर्वतारोही राहुल तिवारी ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची माउंट किलिमंजारो को फतह कर लिया है। 2023 के पहले दिन 1 जनवरी को राहुल तिवारी ने अफ्रीका महाद्वीप की 19000 फीट ऊंची माउंट किलिमंजारो पर तिरंगा फहराया। माउंट किलिमंजारो महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी है। राहुल तिवारी ने चोटी पर पीएम मोदी के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और समृद्ध प्रदेश उत्तर प्रदेश के पोस्टर लहराहए।
राहुल तिवारी ने माइनस 15 डिग्री तापमान में 19000 फीट की ऊंचाई पर 51 सूर्य नमस्कार किया। राहुल तिवारी का विश्व के सात महाद्वीपों के सबसे ऊंचे पर्वतो पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य है। राहुल का अगला मिशन दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करने का।