UP Politics: अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में भरा जोश, बोले-बीजेपी सरकार की कुनीतियों को जन-जन तक पहुंचाए

UP Politics: अखिलेश यादव गुरुवार को लखनऊ में सपा प्रदेश मुख्यालय में लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए बूथों को मजबूत बनाना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा की सभी समाजवादी एक दूसरे का सम्मान करें और जनता के सुख-दुःख में शामिल रहे।

Update: 2023-07-06 15:16 GMT
Akhilesh Yadav held a meeting with Samajwadi Party workers and office bearers

UP Politics: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लोक सभा चुनाव के मद्दे नजर प्रदेश पार्टी कार्यालय लखनऊ में कार्यकर्तोओं और पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा की भाजपा सरकार कुनितियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उनहोंने कहा कि लोकतंत्र के विरूद्ध काम करती है और मतदाताओं को भ्रमित करती है। भाजपा सरकार की कुनीतियों से जनता को अवगत कराना आवश्यक है। इस कार्य को करने के लिए शिक्षक समाज और अधिवक्ता वर्ग की विशेष जिम्मेदारी है। भारत के भविष्य को सुरक्षित रखन के लिए अलोकतांत्रिक ताकतों से सुरक्षित रहना जरूरी है।

अखिलेश यादव गुरुवार को लखनऊ में सपा प्रदेश मुख्यालय में लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए बूथों को मजबूत बनाना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा की सभी समाजवादी एक दूसरे का सम्मान करें और जनता के सुख-दुःख में शामिल रहे।

सपा सरकार में किए गए कार्यों को भुना रही बीजेपी

सपा प्नमुख ने सीएम योगी आदित्नाथ पर निशानी साधते हुए कहा कि ये इस सरकार में विकास पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ये सरकार सीर्फ समाजवादी सरकार में किये गे कार्यों को अपना बताती है। इन्होंने सपा सरकार में भी जो कार्य हुे थे उन्हें बर्बाद करने का काम हुआ है। बरसात की शुरुआत में ही पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे धंस गया। इससे पहले बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे भी धंस गया था। ये सब बीजेपी सरकार के कामकाज की गुणवत्ता का नमूना है। इस समय महंगाई, बेरोजगारी, अन्याय चरम पर है। किसानों को उनकी फसल पर एमसपी क वादा किया था वो भी नहीं दिया जा रहा।

सामाजिस सद्भाव बिगाड़ रही भाजपा

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा आम जन को अमन चैन से नहीं रहने देना चाहती। सामाजिस सद्भाव बिगाड़ा जा रहा है। सरकार संविधान के विरुद्ध जाकर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है। बीजेपी सामाजिक न्याय के भी खिलाफ है। सपा जातीय जनगणना की मांग कर रही है ताकि सबकी संख्या की जानकारी के साथ उनको हक और सम्मान मिल सके।

कार्यकर्ताओं का हौंसला बढ़ाया

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को लोक सभा चुनाव 2024 के लिए जोर-शोर से लग जने के निर्देश दिए। इस बार सपा की जीत पक्की होगी। पार्टी कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सक्रियता के सामने बीजेपी टिक नहीं सकती है। यदि सपा कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी और निष्ठा से चुनाव में जीत के लिए लग जाए, तो फिर कोई मुकाबले में नहीं होगा।

Tags:    

Similar News