Aligarh News: अलीगढ़ में नकला विशाल अजगर, विडियो देख डर जाएंगे आप

Aligarh Python Video: काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। गनीमत रही कि अजगर को पकड़ लिया गया। अजगर निकलने से क्षेत्र में कौतूहल का विषय बना हुआ है।

Update: 2023-01-19 13:32 GMT

Huge python Found In Aligarh

Aligarh Python Video: अलीगढ़ में विशाल अजगर दिखा। विडियो देखकर आप के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। पूरा मामला अलीगढ़ के जवां थाना क्षेत्र के गांव बाजगढी नहर का है। जहां पर एक काफी लंबा अजगर निकला। इसकी सूचना मिलते ही क्षेत्रीय लोगों में हड़कंप मच गई। काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। गनीमत रही कि अजगर को पकड़ लिया गया। अजगर निकलने से क्षेत्र में कौतूहल का विषय बना हुआ है। अभी कुछ ही दिनों पहले क्षेत्र में तेंदुआ निकल आया था। जिसने काफी आतंक मचाया था।

जाने अलीगढ का पूरा मामला 

जानकारी देते हुए बाबा अमरानंद ने बताया कि यहां पर एक 10 फुट लंबा अजगर निकला था। जिसे मैंने खुद पकड़ा है। जिसका वजन लगभग 100 किलो होगा। इसकी सूचना पुलिस और संबंधित विभाग को दे दी गई है। यहां पर पहले भी कई अजगर निकले है। इस तरह के यहां पर पांच अजगर 5 है। पुलिस वालों के कहने पर अजगर को गांव से दूर स्थित नहर की छोड़ दिया गया।

अजगर निकलने से गांव के लोग डरे हुए हैं। करीब 45 सेकेंड के विडियो में आप देख सकते हैं, कि कितना विशाल अजगर है। टीम ने इसको कैसे पकड़ा। वह लगातार इधर-उधर भागने की कोशिश करता था। लेकिन लोगों की सूझबूझ की वजह से वह नहीं भाग पाया। उसे किसी तरह दो लोगो ने पकड़ा। एक व्यक्ति ने मुह और एक ने पूंछ पकड़ा उसे नहर के किनारे छोड़ दिया गया। लोगोन ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस के कहने पर ही नहर के किनारे छोड़ा हया।

Tags:    

Similar News