Aligarh: महाराणा प्रताप की जयंती पर 6 सौ से अधिक लोगों ने किया रक्तदान

Maharana Pratap Jayanti 2024: रक्तदान में मुख्य अतिथि के तौर श्रम एवम सेवायोजन राज्य मंत्री रघुराज सिंह ने फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि रक्तदान करना सराहनीय कार्य है।

Update: 2024-05-09 12:15 GMT

कार्यक्रम का शुरूआत करते राज्य मंत्री रघुराज सिंह (Pic:Newstrack)

Aligarh News: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा अलीगढ़ ने महाराणा प्रताप की 484 वी जयंती को शौर्य दिवस के रूप बड़ी धूम-धाम से मनाया। प्रदेश प्रभारी डॉ. शैलेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि आज सुरेंद्र नगर स्थित महाराणा प्रताप पार्क में महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर एमएलसी डॉक्टर मानवेन्द्र प्रताप सिंह के साथ सभी पदाधिकारियों ने11 किलो की माला से माल्यार्पण किया। पार्क जयकारों से गूंज उठा। मानवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि हमे उनके दिखाएं पद चिन्हों पर चलने की शपथ लेनी चाहिए और भगवान से प्रार्थना की हे भगवान यह हाथ हमेशा गरीबों की सेवा के लिए उठे और पैर हमेशा सत मार्ग पर चलें। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी हिंदू हृदय सम्राट महाराणा प्रताप की जयंती पर ठाकुर मलखान सिंह जिला चिकित्सालय में 152 रक्तवीरों ने रक्तदान किया। जिससे 608 लोगों की जान बचाया जा सकता है।

राज्य मंत्री रघुराज सिंह ने फीता काटकर किया कार्यक्रम की शुरुआत 

रक्तदान में मुख्य अतिथि के तौर श्रम एवम सेवायोजन राज्य मंत्री रघुराज सिंह ने फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि आज महाराणा प्रताप जयंती पर रक्तदान कर आपने बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। क्योंकि रक्तदान महादान होता है। महाराणा प्रताप ने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने देश की अखंडता के लिए अपने रक्त को बहाया था और आज आप भी उन्हीं को आदर्श मानते हुए यहां रक्तदान कर रहे हैं। आज मेरे भी साथियों ने भी रक्तदान किया है।

25 वीरांगनाओ ने भी किया रक्तदान

मंडल अध्यक्ष अनुज प्रताप सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप एवं भगवान राम दो ही ऐसे नाम है। जोकि घास के बिछोने पर पर सोए और घास की रोटी खाई। मंण्डल अध्यक्ष वीरांगना भावना चौहान ने कहा कि आज महासभा के पदाधिकारियों का उत्साह देखकर लगता है कि आप भी महाराणा प्रताप जी के बताए हुए मार्ग पर चल रहे हैं। महानगर अध्यक्ष वीरांगना मीरा सिंह जादौन ने बताया कि आज रक्तदान में वीरांगनाओ ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया है। लगभग 25 वीरांगनाओ ने रक्तदान कर संदेश दिया है कि क्षत्राणी अभी किसी से कभी कम नहीं है। 

कोतवाली इंस्पेक्टर शंभूनाथ सिंह ने रक्तदान में भाग लेते हुुए युवाओं को रक्तदान के फायदे बताए। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव आरके सिंह ने किया। रक्त दाताओं में सुभाष सिंह, अरुण चौहान, अश्वनी सिंह, धीरू पहलवान, भावना चौहान, साधना तोमर, सीमा जादौन, कविता राघव, अनामिका सिंह, रजनी सिंह ,रामरक्ष पाल सेंगर, रवी तोमर आदि लोगों ने भाग लिया।

Tags:    

Similar News