Aligarh News: खैर में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा जेल

Aligarh News: अलीगढ़ के खैर थाना क्षेत्र में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आरोपी महेन्द्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी के खिलाफ BNS और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज है।

Update:2026-08-25 16:13 IST

Aligarh News

Aligarh News: खैर थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 23.08.2026 को थाना खैर में एक व्यक्ति ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि अभियुक्त महेन्द्र सिंह ने उसकी नाबालिग पुत्री के साथ अश्लील हरकत और छेड़छाड़ की है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर थाना खैर पुलिस ने तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 625/2026 के तहत धारा 74/352/351(3) बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना खैर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर मामले में धारा 115(2)/76 बीएनएस की भी बढ़ोतरी की गई।इसी क्रम में आज दिनांक 25.08.2026 को थाना खैर पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त महेन्द्र सिंह पुत्र बाबू सिंह, निवासी ओमनगर, गोला कुआं, कस्बा एवं थाना खैर, जनपद

अलीगढ़ थाना क्षेत्र खैर से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सभी आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।इस संबंध में थाना खैर प्रभारी ने बताया कि महिलाओं और नाबालिग बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर पुलिस जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत काम कर रही है।इस तरह के मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रामबरन सिंह और कांस्टेबल सतेन्द्र कुमार शामिल रहे। पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

Tags:    

Similar News