Aligarh News: ट्रेन लूट गिरोह का पर्दाफाश, GRP-RPF की संयुक्त कार्रवाई में 1.35 लाख का माल बरामद

Aligarh News: अलीगढ़ में GRP और RPF की संयुक्त कार्रवाई में ट्रेन लूट गिरोह का पर्दाफाश हुआ। पुलिस ने 1.35 लाख रुपये का चोरी का माल बरामद किया।

Update:2026-08-16 18:39 IST

Aligarh News(Photo-Social Media)

Aligarh News: ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से ट्रेनों में यात्रियों से लूट और छिनैती करने वाले एक शातिर गिरोह का अलीगढ़ GRP और RPF की संयुक्त टीम ने भंडाफोड़ कर दिया है। पुलिस ने गिरोह के पास से लूटे गए आभूषण और नगदी भी बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1.35 लाख रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार पिछले कुछ महीनों से अलीगढ़ जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों में यात्रियों से मोबाइल, जेवर और नगदी लूटने की घटनाएं लगातार बढ़ रही थीं। यात्रियों की शिकायतों के बाद GRP और RPF ने मिलकर एक विशेष टीम बनाई और संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू की। टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग चोरी का माल बेचने के लिए अलीगढ़ स्टेशन के पास आने वाले हैं। घेराबंदी कर पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया। तलाशी में उनके पास से सोने का लॉकेट, चाँदी की पायल और 19,500 रुपये नगद बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे चलती ट्रेनों में भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के गहने और यात्रियों का सामान चोरी कर लेते थे।

GRP प्रभारी ने बताया कि बरामद माल की कुल कीमत लगभग 1.35 लाख रुपये आंकी गई है। पकड़े गए आरोपियों से अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस को शक है। कि यह गिरोह उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली और हरियाणा रूट की ट्रेनों में भी वारदातें कर चुका है। इस कार्रवाई से रेल यात्रियों में खुशी का माहौल है। अधिकारियों का कहना है। कि आगे भी ट्रेनों में सुरक्षा बढ़ाई जाएगी और संदिग्धों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी, ताकि यात्री बेफिक्र होकर सफर कर सकें।

Tags:    

Similar News