Aligarh News: देशभक्ति में रंगा पीएम कॉलेज, तिरंगे संग बच्चों ने गीतों और रैली से बढ़ाया जज्बा

Aligarh News: अलीगढ़ के पीएम कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति का माहौल नजर आया। बच्चों ने तिरंगे के साथ गीत और रैली निकालकर जज्बा बढ़ाया।

Update:2026-08-16 16:04 IST

Aligarh News(Photo-Social Media)

Aligarh News: करसुआ स्थित अलीगढ़-पलवल रोड पर स्थित पी.एम कॉलेज ऑफ एजूकेशन में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। पूरा परिसर तिरंगे की रोशनी और "वंदे मातरम्" के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के चेयरमैन अजीत सिंह तोमर एवं अतिथिगणों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके पश्चात ध्वजारोहण किया गया और सभी ने मिलकर राष्ट्रगान गाया। माहौल पूरी तरह देशभक्तिमय हो गया।

इस अवसर पर चेयरमैन अजीत सिंह तोमर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के वीर सपूतों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। आज हम जो आजादी से सांस ले रहे हैं। वो उन्हीं शहीदों की कुर्बानी का नतीजा है। उन्होंने बच्चों को भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद और अन्य वीर शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही और देशसेवा के लिए हमेशा तत्पर रहने का आह्वान किया।

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में PM कॉलेज के सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने एक भव्य तिरंगा रैली भी निकाली। रैली में हाथों में तिरंगा लेकर छात्र देशभक्ति के नारे लगाते हुए चल रहे थे, जिसे देखकर राहगीर भी रुककर सलामी देने लगे। कार्यक्रम में अतिथि आर.वी. शर्मा ने देशभक्ति पर प्रेरणादायक विचार रखे। वहीं छात्रा मोनिशा सिंह ने बेहद सुंदर देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। इसके अलावा कई छात्र-छात्राओं ने भाषण, कविता और नृत्य के माध्यम से अपनी प्रस्तुतियां दीं।

इस मौके पर निशा सिंह, हर्षवर्धन तोमर, डॉ. निम्मी सिंह, रंजना वार्ष्णेय, दीपक शर्मा, दीपक भारद्वाज, महेश कुमार, नरेश कुमार, अनिल कुमार सहित समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में चेयरमैन ने सभी को मिठाई वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी में देशप्रेम की भावना को मजबूत करते हैं।

Tags:    

Similar News