Aligarh News: खैर सुजानपुर रामलीला में नया दौर, धर्मेंद्र सिंह अध्यक्ष और संजीव कुमार बने मेला प्रभा
Aligarh News: अलीगढ़ के खैर सुजानपुर रामलीला में सर्वसम्मति से धर्मेंद्र सिंह को अध्यक्ष चुना गया, जबकि संजीव कुमार को मेला प्रभारी की जिम्मेदारी मिली।
Aligarh News(Photo-Social Media)
Aligarh News: खैर श्री रामलीला ग्राम सेना समिति सुजानपुर के रामलीला मैदान पर 16 अगस्त 2026 को एक महत्वपूर्ण सामूहिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संस्था के दो बड़े पदों पर नए पदाधिकारियों का चयन करना था। बैठक में पूर्व रामलीला अध्यक्ष अंकुर शर्मा "हरवीर"एवं पूर्व मेला अध्यक्ष ग्रीश कुमार शर्मा ने अपने-अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। उनके इस्तीफे के बाद खाली हुए पदों को भरने के लिए सर्वसम्मति से चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
रामलीला अध्यक्ष पद के लिए रक्षपाल सिंह चौहान ने धर्मेंद्र सिंह चौहान "कलुआ" का नाम प्रस्तावित किया, जिसका समर्थन द्वारका प्रसाद मित्तल ने किया। इसी तरह मेला अध्यक्ष पद के लिए विनोद कुमार सिंह चौहान ने संजीव कुमार "लोहार" का नाम प्रस्तावित किया, जिसे विशाल कुमार शर्मा ने अनुमोदित किया। दोनों नामों पर उपस्थित सभी सदस्यों ने सहमति जताई और तालियों के साथ नए पदाधिकारियों का स्वागत किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समिति की मर्यादा और परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए रामलीला और मेले को और भव्य रूप देंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सभी के सहयोग से इस बार का आयोजन ऐतिहासिक होगा।
बैठक में गोपाल शर्मा, सूरज चौहान, अंकुर शर्मा, विशाल कुमार, योगेंद्र, जगवीर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी और समिति के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने नए अध्यक्षों को बधाई दी और पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। समिति के सदस्यों का कहना है। कि नए नेतृत्व में मुजानपुर की रामलीला को नई पहचान मिलेगी और युवाओं की भागीदारी भी बढ़ेगी।