Aligarh News: मिशन शक्ति और एंटीरोमियो व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश, SSP ने की समीक्षा बैठक

Aligarh News: अलीगढ़ के एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने मिशन शक्ति और एंटीरोमियो टीमों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए शिकायतों के त्वरित निस्तारण, नियमित चेकिंग और साइबर जागरूकता अभियान चलाने के कड़े निर्देश दिए।

Update:2026-05-21 20:07 IST

Aligarh News: जनपद मे महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर अलीगढ़ पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। इसी क्रम में गुरुवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नीरज कुमार जादौन द्वारा पुलिस लाइन छेरत में मिशन शक्ति केंद्र एवं एंटीरोमियो टीमों के प्रभावी संचालन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के समस्त मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी, एंटीरोमियो प्रभारी और संबंधित पुलिस कर्मी शामिल हुए।

बैठक के दौरान मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत संचालित गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में गंभीरता बरतने और मिशन शक्ति केंद्रों पर आने वाली शिकायतों का त्वरित एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।इसके साथ ही एंटीरोमियो टीमों की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाए जाने पर भी विशेष जोर दिया गया। एसएसपी नीरज कुमार जादौन ने निर्देशित किया कि सार्वजनिक स्थानों, स्कूल-कॉलेजों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में एंटीरोमियो टीमों द्वारा नियमित रूप से चेकिंग और भ्रमण किया जाए, जिससे महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया जा सके।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बैठक में महिला सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों के प्रचार-प्रसार और साइबर अपराधों से बचाव के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा। कि बदलते समय में साइबर अपराधों के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में लोगों को जागरूक करना बेहद जरूरी है।गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध एवं नोडल अधिकारी श्रीमती ममता कुरील सहित मिशन शक्ति और एंटीरोमियो टीम के प्रभारी एवं संबंधित पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक में महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने पर चर्चा की गई।

Tags:    

Similar News